पुलिस की स्पैशल डिटैक्शन टीम ने गाड़ी से पकड़ी चरस, युवती सहित 2 गिरफ्तार

--Advertisement--

पुलिस की स्पैशल डिटैक्शन टीम ने गाड़ी से पकड़ी चरस, युवती सहित 2 गिरफ्तार

सोलन – रजनीश ठाकुर 

सोलन पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक गाड़ी से चरस बरामद की है। इस मामले में एक युवक व युवती को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

एसपी गाैरव सिंह के बोल 

एसपी गाैरव सिंह ने बताया कि जिला पुलिस की स्पैशल डिटैक्शन टीम को गुप्त सूत्रों से सूचना मिली कि एक गाड़ी सुबाथू से सोलन की ओर आ रही है। इस गाड़ी में मौजूद लोगों के पास चरस हो सकती है।

इस सूचना पर पुलिस टीम ने नाका लगाया और गाड़ी को चैकिंग के लिए रोका गया। गाड़ी में एक युवक व युवती सवार थे, जिन्होंने अपनी पहचान अरुण शर्मा निवासी जौणाजी सोलन व पायल निवासी सिरमौर के रूप में दी।

जब टीम ने गाड़ी की तलाशी ली तो उसमें से 272 चरस बरामद हुई। पुलिस ने चरस को कब्जे में लेकर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है तथा उनके खिलाफ पुलिस थाना सदर में मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...