द्रोणाचार्य महाविद्यालय में चंद्रयान की सफलता का किया व्याख्यान

--Advertisement--

द्रोणाचार्य महाविद्यालय में स्वैट क्लब और साइंस क्लब के सौजन्य से राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस का आयोजन।

शाहपुर – नितिश पठानियां 

द्रोणाचार्य शिक्षण स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में स्वैट क्लब के द्वारा और साइंस क्लब के सौजन्य से राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस मनाया गया कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के पश्चात हुई।

कार्यक्रम में महाविद्यालय कार्यकारिणी निदेशक डॉ बीएस पठानिया ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की और प्रो डॉ अनिता चंदेल ने रिसोर्स पर्सन के रूप में शिरकत की।

इसी कड़ी में तरुण बीसीए द्वितीय बर्ष ने एक भाषण के माध्यम से स्पेस के बारे में जानकारी दी वहीं अंशित ने स्पेस के बारे में एक वीडियो के माद्यम से जानकारी दी।

तमना, किरन, शिवांगी, तरुण, पलक, शवनम ने पोस्टर और भाषण के माध्यम से इस दिन को मन्नाने के बारे में जानकारी दी।

मुख्यातिथि ने कहा कि भारत 23 अगस्त, 2024 को अपना पहला राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस मना रहा है , जो इसरो के ऐतिहासिक चंद्रयान -3 चंद्रमा लैंडिंग की एक साल की सालगिरह का जश्न है।

उन्होंने कहा कि इस दिन को मनाने से हमारे युवाओं को स्पेस के बारे में जानने को जिज्ञासा बढ़ेगी और वह इस और प्रेरित होंगे और भारत को आगे ले जाने में युवाओं का महत्व और बढ़ेगा।

उन्होंने कहा कि प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने अंतरिक्ष में भारत की उपलब्धियों का सम्मान करने के लिए इस दिन की घोषणा की।

वहीं प्रो डॉ अनिता ने कहा कि भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने चंद्रयान-3 मिशन के साथ एक नया अध्याय लिखा है। यह मिशन चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरने का लक्ष्य लेकर गया था, जो अब तक किसी भी देश द्वारा नहीं किया गया था।

चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग ने भारत को अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में एक वैश्विक शक्ति के रूप में स्थापित किया है। इस ऐतिहासिक उपलब्धि को याद करने और मनाने के लिए यह दिन भारत के वैज्ञानिकों और इंजीनियरों के योगदान को याद करने और प्रोत्साहित करने के लिए मनाया जाता है, जिन्होंने इस मिशन को सफल बनाया।

वहीं एचओडी बीसीए सहायक आचार्य राजेश राणा ने सभी का धन्यवाद किया।

ये रहे उपस्थित 

इस अवसर पर कार्यकारी निदेशक डॉ बीएस पठानिया, प्रो डॉ अनिता चंदेल, एचओडी बीसीए सहायक आचार्य राजेश राणा सहित सभी अध्यापक उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विमान हादसे में महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार समेत पांच लोगों की मौत

हिमखबर डेस्क  महाराष्ट्र के बारामती में बुधवार सुबह उपमुख्यमंत्री अजित...

कुदरत पर भारी पड़ी आस्था, भारी बर्फबारी के बीच देवता की पालकी उठाकर 12 KM पैदल चले भक्त

मंडी - हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश को यूं ही देवभूमि...

लोक गायक नवीन वशिष्ठ का नया शिव भजन “शिवा खेरा लाणा” हुआ रिलीज़

लोक गायक नवीन वशिष्ठ का नया शिव भजन “शिवा...