भारी बरसात ने 80 वर्षीय बृजलाल से छीनी रोजी रोटी

--Advertisement--

भाली – अमित शर्मा

वर्तमान में भारी बरसात ने प्रदेश करोड़ों रुपयों व जानमाल का नुकसान हुआ है, उसी कड़ी में ज्वाली उपमंडल के अंतर्गत आने बाली ग्राम पंचायत भाली के स्थानीय वासी बृजलाल डोगरा की रोजी रोटी भी छीन ली है।

बृजलाल डोगरा भाली बाजार में चाय की छोटी सी दुकान करते थे। जो उन्होंने वर्ष 1981 में शुरू की थी, परंतु इस भारी बरसात के कारण वह दुकान पूरी तरह गिर चुकी है। जिससे बृजलाल डोगरा को काफी अधिक नुकसान हुआ है और उनकी रोजी रोटी पर इसका सीधा असर पड़ा है।

स्थानीय वासी जितेंद्र धीमान ने कहा बृजलाल डोगरा गांव के प्रमुख व्यक्तियों में से हैं और धार्मिक व्यक्ति हैं। इन्होंने दुख के समय में हर किसी की मदद की है, जो हर कोई नही कर सकता। इनकी चाय की छोटी सी दुकान पर गांव के बुद्धिजीवी वर्ग लोगों का उठना बैठना था।

बरसात के कारण इन्हें भारी नुकसान हुआ है। जितेंद्र धीमान ने पंचायत व प्रशासन से बृजलाल डोगरा की हर संभव मदद की गुहार की है ताकि बृजलाल शेष जीवन हंसी खुशी बीता सकें और अधिक से अधिक असहाय, पीड़ित लोगों की मदद कर सकें।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

“बड़ी खुशखबरी! कर्मचारियों को मिला बड़ा तोहफा, 2 साल की सेवा पूरी करने वाले क्लर्क और JOA IT होंगे रेगुलर

हिमाचल प्रदेश के उच्च शिक्षा संस्थानों सहित स्कूलों, कार्यालयों, कॉलेजों,...

भरमाड़-भगवाल, सुदरां उठाऊ पेयजल योजना की दो मोटरें और 100 मीटर तार ले उड़े चोर

ज्वाली - शिवू ठाकुर विधानसभा क्षेत्र ज्वाली में चोरियों...