प्रदेश में महंगा हुआ सीमैंट, अभी और दाम बढ़ाने की तैयारी

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां                                                                                     

हिमाचल में सीमैंट 10 रुपए महंगा हो गया है। सीमैंट कंपनियों ने वीरवार रात से सीमैंट के रेट बढ़ा दिए हैं। यही नहीं, आने वाले दिनों में सीमैंट और भी महंगा हो सकता है। सीमैंट कंपनियों की 15 रुपए और रेट बढ़ाने की योजना है।

सीमैंट कंपनियों ने प्रदेश के लोगों को महंगाई का जोर का झटका दिया है। हालांकि अप्रैल में कंपनियों ने सोलन सहित बॉर्डर एरिया में सीमैंट के रेट को कम किया था, लेकिन इस बार बढ़ाए गए दामों से उस राहत को भी छीन लिया है।

सीमैंट के रेट बढ़ने की पिछले कई दिनों से संभावना थी। कंपनियां अपने डीलरों को रेट बढ़ाने से पूर्व ही मैसेज भेज देती हैं। जनवरी महीने में कंपनियों ने अपने डीलरों को सीमैंट के 5 रुपए तक दाम बढ़ाने का मैसेज किया था। इसके कुछ दिन बाद दाम बढ़ गए थे।

अप्रैल महीने में सीमैंट सस्ता भी हुआ था। 10 रुपए प्रतिबैग सीमैंट के रेट कम हुए थे। सोलन में सीमैंट के रेट बढ़कर 430 रुपए प्रति बैग हो गए हैं। यदि पूरे प्रदेश की बात करें तो सीमैंट का बैग 430 रुपए से 530 रुपए प्रति बैग बिक रहा है।

पिछले करीब साढ़े 5 वर्षों में सीमैंट के दामों में 150 से 220 रुपए प्रति बैग की वृद्धि हुई है। यह बात अलग है कि पड़ोसी राज्यों में सीमैंट सस्ता है और जहां पर उत्पादन हो रहा है, उस राज्य में सीमैंट महंगा हो गया है। अब देखना होगा कि सरकार इस दिशा में क्या कदम उठाती है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...

कौन बचा रहा है वन माफिया को? 7 वाहनों की गिरफ्तारी के बाद उठे सवाल

जंगलों की लूट पर बड़ा खुलासा,सीआईए ने पकड़े लकड़ी...