रैत बीडीओ कार्यालय के भवन निर्माण के लिए 2.50 करोड़ स्वीकृत: पठानियां

--Advertisement--

शाहपुर विस में विकास कार्यों गति प्रदान करने के लिए उठाएंगे कारगर कदम  

धर्मशाला, शाहपुर 22 अगस्त – नितिश पठानियां 

उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि रैत बीडीओ आफिस के भवन निर्माण के लिए 2.50 करोड़ की धनराशि व्यय की जाएगी इस के लिए सरकार की ओर से स्वीकृति मिल गई है।

उन्होंने कहा कि बीडीओ आफिस के भवन निर्माण का कार्य शीघ्र ही आरंभ होगा इससे कामकाज के लिए बेहतर सुविधा मिलेगी।

उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानियां ने कहा कि शाहपुर में विकास कार्यों को गति प्रदान करने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं तथा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खु की ओर से भी शाहपुर के विकास के लिए करोड़ों रूपये की सौगात दी गई है।

उन्होंने कहा कि खंड विकास शाहपुर विस क्षेत्र में ईको टूरिज्म को विकसित करने के लिए कार्य योजना तैयार की जाएगी ताकि पर्यटन को बढ़ावा मिल सके।

उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि धारकंडी तथा करेरी क्षेत्र में पर्यटन की असीम संभावनाएं हैं तथा बेहतरीन ट्रेक निर्मित करने पर विशेष फोक्स किया जाएगा ताकि पर्यटकों की आमद बढ़ सके और स्थानीय लोगों को रोजगार के साधन भी उपलब्ध हो सकें।

पठानियां ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र शाहपुर के रेंज अधिकारी कार्यालय के भवन को मॉडल भवन के रूप में विकसित किया जाएगा।

इसके साथ ही गार्ड घर एव वन विश्राम गृह भवनों की खस्ता हालत को सुधार कर नए भवन बनाये जाएंगे ताकि कर्मचारियों सहित यहां ठहरने वालों को बेहतर सुविधा मिल सके।

उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानियां ने सभी अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि विभागीय कार्यों में पारदर्शिता के साथ साथ समयबद्व पूरा करने का प्रयास किया जाए।

धनराशि स्वीकृत होने पर जताया आभार

ब्लॉक् कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुरजीत राणा ,जिला काँग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष देवदत्त शर्मा, चंगर काँग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुरजन सिंह, धार कंडी काँग्रेस कमेटी अध्यक्ष शशी पाल शर्मा,लंज काँग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुमन , ब्लॉक् काँग्रेस अध्यक्ष नीना ठाकुर, एस टी प्रकोष्ठ ब्लॉक् काँग्रेस अध्यक्ष बाली राम,एस०सी०प्रकोष्ठ ,एस०सी०प्रकोष्ठ ब्लॉक् काँग्रेस अध्यक्ष सुभाष नांगला,किसान सेल ब्लॉक् काँग्रेस अध्यक्ष कैप्टन जनमेज ठाकुर,लीगल सेल ब्लॉक् कांग्रेस अध्यक्ष कर्ण पठानिया,अल्पसंख्यक सेल ब्लॉक् कॉन्ग्रेस अध्यक्ष हरचरण सिंह,कामगार कल्याण बोर्ड ब्लॉक् काँग्रेस अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह,मत्स्य विभाग सेल ब्लॉक् काँग्रेस अध्यक्ष पप्पू राम, बुद्धि जीवी प्रकोष्ठ ब्लॉक् काँग्रेस अध्यक्ष कुलभूषण चैहान, पेंशनर सेल ब्लॉक् काँग्रेस अध्यक्ष प्रदीप बलोरिया,प्रधान अजय बबली,पंचायती राज प्रकोष्ठ ब्लॉक् काँग्रेस अध्यक्ष इकवाल सिंह मिंटा, भूत पूर्व सैनिक सेल ब्लॉक काँग्रेस अध्यक्ष कैप्टन भन्द्राल, रिटायर आरओ दलीप धीमान ने बीडीओ कार्यालय भवन के निर्माण के लिए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सुक्खू,पंचायती राज मंत्री अनिरूद्ध सिंह ,उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया का आभार व्यक्त किया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

बाजार से क्यों गायब हुई Old Monk Rum? FSSAI की कार्रवाई से सैनिकों के साथ आम लोग भी मायूस

शाहपुर - नितिश पठानियां बाजार से इन दिनों ओल्ड मॉन्क...

बड़ी खबर: नर्सों की आउटसोर्स भर्ती पर रोक! मुख्यमंत्री ने विधानसभा में किया बड़ा ऐलान

हिमाचल प्रदेश में नर्सों की भर्ती को लेकर मुख्यमंत्री...

हिमाचल में 70 साल के बुजुर्ग ने उगाई भांग, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नष्ट किए 1240 पौधे

हिमखबर डेस्क शिमला पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार और...

आज तड़के कांपी हिमाचल की धरती, शिमला और चंबा में भूकंप; दहशत में लोग

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में बुधवार सुबह कुछ घंटों के...