सुराह की महिलाएं सीखेंगी जूट के बैग और अन्य उत्पाद बनाना

--Advertisement--

सुराह की महिलाएं सीखेंगी जूट के बैग और अन्य उत्पाद बनाना

हमीरपुर 22 अगस्त – हिमखबर डेस्क 

पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) मट्टनसिद्ध, हमीरपुर ग्रामीण महिलाओं को स्वावलंबी और उद्यमशील बनाने की दिशा में लगातार प्रशिक्षण शिविर आयोजित कर रहा है।

इसी क्रम में तहसील टौणी देवी की ग्राम पंचायत पौहंज के गांव सुराह में वीरवार को स्थानीय महिलाओं के लिए एक प्रशिक्षण शिविर आरंभ किया गया।

इस 13 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में महिलाओं को जूट के बैग और अन्य उत्पाद बनाने का प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। शिविर में महिलाओं के खाने-पीने, वर्दी, स्टेशनरी और अन्य सामग्री की व्यवस्था भी संस्थान की ओर से ही की गई है।

शिविर के शुभारंभ अवसर पर संस्थान के निदेशक अजय कुमार कतना और फेकल्टी मैंबर विनय चौहान ने महिलाओं को उद्यमिता और बैंकिंग योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

इस अवसर पर स्थानीय पंचायत प्रधान रीना सिपहिया और अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

गगल के 70 परिवारों को मुआवजे के साथ मिलेगा आरएंडआर का लाभ: केवल सिंह पठानियां

कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार से प्रभावित परिवारों को उनका हक...

हिमाचल में पहाड़ी दरकने से बड़ा हादसा, JCB ऑपरेटर की मौत; हेल्पर गंभीर

हिमाचल में पहाड़ी दरकने से JCB ऑपरेटर और हेल्पर...

हिमाचल के लिए गर्व का पल! दिल्ली में मिला राष्ट्रीय पुरस्कार, शिमला के इन अफसरों ने भी गाड़े झंडे

हिमाचल प्रदेश के पुलिस और होमगार्ड कर्मियों को राष्ट्रीय...