हर घर तिरंगा अभियान के तहत हल्द्वानी नेशनल गर्ल्स इंटर कॉलेज की छात्राओं को बांटा तिरंगा झंडा

--Advertisement--

हल्द्वानी – अजय सूर्या 

एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार साहू सदस्य योगिता बनोला के नेतृत्व में संस्था के माध्यम से आजादी के 78वें स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 9 अगस्त से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत संस्था पदाधिकारियों ने मुख्य अतिथि निवर्तमान मेयर जोगेन्द्र पाल सिंह रौतेला के साथ हल्द्वानी खालसा नेशनल गर्ल्स इंटर कॉलेज में छात्राओं को तिरंगा वितरण कर हर घर तिरंगा लगाने का आह्वान किया।

इस दौरान एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार साहू मार्गदर्शक हाईकोर्ट वरिष्ठ अभिवक्ता बिन्देश गुप्ता ने संयुक्त रूप से कहा कि 1947 में तिरंगा को राष्ट्रीय ध्वज के रूप में अपनाकर प्रत्येक भारतीय के लिए गौरव का क्षण प्राप्त हुआ है क्योंकि भारत का राष्ट्रीय ध्वज देश की स्वतंत्रता एवं लोकतांत्रिकता को दर्शाता है।

यह भारत देश की एकता अखंडता प्रगति उन्नति समृद्धि खुशहाली का सूचक है, इसलिए हम सभी भारतीयों का परम कर्तव्य है कि भारतीय राष्ट्रीय ध्वज के मान सम्मान के प्रति त्याग समर्पण भाव के साथ कर्तव्य पथ पर सतत डटे रहने के लिए संकल्पित होकर हम सभी भारतवासी मिलकर यह संकल्प लें कि हम सभी भारतीय एकता के एक सूत्र में बंधकर भारत देश को विश्वगुरु बनाने के लिए आस्था निष्ठा दृढ़ संकल्प शक्ति के साथ हमेशा धर्महित समाजहित भारतहित में कार्य करते रहेंगे।

इसीलिए शहीदों ने अपने अद्वितीय साहस और पराक्रम से भारत देश की गौरव गाथा को लिखा है। उनका अद्भुत शौर्य हमारे स्वर्णिम इतिहास की एक मुकुटमणि है। जो मातृभूमि की रक्षा और स्वाभिमान के लिए कैसी परिश्रम की पराकाष्ठा हो ये शहीदों का सम्पूर्ण जीवन हम सभी भारतीयों को दृढ़ संकल्प शक्ति साहस के सुपथ पर चलने और भारत माता कि सेवा करने के लिए हमेशा प्रेरित करता रहेगा। जिससे हम भारतीय अपनी देशभक्ति को और विराट रूप से प्रखर कर भारत देश को विश्व के शिखर पर कीर्तिमान स्थापित करने में अपना अहम योगदान देकर भारत देश को विश्वगुरु बनाएंगे।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में खालसा नेशनल गर्ल्स इंटर कॉलेज के प्रशासनिक अधिकारी जीतेन्द्र सिंह अधिकारी प्रधानाचार्या कमला शैल उप प्रधानाचार्या कल्पना जोशी अध्यापिका मोहिता कांडपाल बीना अधिकारी गुरशरन कौर ने अहम योगदान दिया।

ये रहे उपस्थित

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि निवर्तमान मेयर जोगेन्द्र पाल सिंह रौतेला, विशिष्ट अतिथि हाईकोर्ट वरिष्ठ अभिवक्ता बिन्देश गुप्ता, कांग्रेस युवा प्रदेश उपाध्यक्ष हेमन्त कुमार साहू, वैश्य महासभा अध्यक्ष रामबाबू जायसवाल, महामंत्री तनुज गुप्ता उपस्थित रहे।

इस दौरान तिरंगा वितरण करने में एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार साहू, कोषाध्यक्ष बलराम हालदार, योगिता बनोला, प्रीती आर्या, पूर्णिमा रजवार, पूजा जोशी, अमन कुमार, संदीप यादव, गौरव भट्ट, बरखा शर्मा, एकता पाण्डेय, काजल आर्या, सुशील राय, पंकज कोहली, मनीष साहू, सूरज मिस्त्री, मुकेश बिष्ट, प्रियांशु आर्या, दीपक कुमार, मुकेश कुमार, सूरज कुम्हार आदि लोग उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...

कौन बचा रहा है वन माफिया को? 7 वाहनों की गिरफ्तारी के बाद उठे सवाल

जंगलों की लूट पर बड़ा खुलासा,सीआईए ने पकड़े लकड़ी...