नूरपुर में बनेंगे पांच पुल, 33 सड़कों का काम जारी : विक्रमादित्य

--Advertisement--

नूरपुर – स्वर्ण राणा 

प्रदेश सरकार में लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बताया कि पीएमजीएसवाई चरण-3 के तहत नूरपुर उपमंडल में पांच पुलों का निर्माण किया जाएगा। वह चंबा प्रवास पर जाने से पहले नूरपुर में रुके और पत्रकारों से बातचीत की।

इस दौरान उन्होंने कहा कि नूरपुर सर्किल में विधायक प्राथमिकता, नाबार्ड, आरआईडीएफ और पीएमजीएसवाई चरण-3 के माध्यम से 33 सड़कों के कार्य किए जा रहे हैं।

सड़क निर्माण में विभाग एफडीआर तकनीक का इस्तेमाल करेगा, जिसमें सड़क की सामग्री का पुन उपयोग किया जाएगा। इससे पैसे की बचत के साथ पर्यावरण सरंक्षण में भी मदद मिलेगी।

यहां नाबार्ड के तहत एक करोड़ रुपये की लागत से एक सड़क, पीएमजीएसवाई चरण-3 के तहत 6.5 करोड़ रुपये की लागत से एक सड़क का निर्माण किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि विभाग की ओर से नूरपुर उपमंडल में 28.5 करोड़ रुपये के निर्माण कार्य प्रगति पर हैं। इसके अलावा नूरपुर शहर में पार्किंग की सुविधा तथा सीवरेज के लिए धन की उपलब्धता सुनिश्चित करवाई जाएगी।

ये रहे उपस्थित 

इस मौके पर पूर्व विधायक अजय महाजन, वन विकास निगम के निदेशक योगेश महाजन (सुंदरी), गौरव महाजन, एसडीएम गुरसिमर सिंह और डीएसपी विशाल वर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

NEET 2026: 15 मिनट एक्स्ट्रा टाइम, चार रफ वर्क पेज, NTA ने परीक्षार्थियों को दी बड़ी राहत

हिमखबर डेस्क राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश...

होम वर्क न करने पर अध्यापिका ने विद्यार्थी पीटे! वीडियो वायरल होने पर अभिभावकों में रोष

चम्बा - भूषण गुरुंग चम्बा जिले के जनजातीय क्षेत्र पांगी...

पैट्रोल पंप पर ₹5 हजार का तेल डलवाया…फिर बिना पैसे दिए भाग निकले कार सवार, पुलिस जांच में जुटी

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के घुमारवीं शहर में  एक पैट्रोल...