संदिग्ध अवस्था में मिला युवक का शव, नशे की ओवरडोज से मौत की आशंका

--Advertisement--

संदिग्ध अवस्था में मिला युवक का शव, नशे की ओवरडोज से मौत की आशंका।

शिमला – नितिश पठानियां  

राजधानी शिमला के खलीनी कस्बे में बुधवार सुबह एक युवक का संदिग्ध अवस्था में शव बरामद होने से हड़कंप मच गया। मृतक की शिनाख्त 21 वर्षीय वोकेंद्र ठाकुर के तौर पर हुई है।

मृतक कुल्लू जिला के निरमंड का मूल निवासी था। आशंका जताई जा रही है कि नशे की ओवरडोज से उसकी मौत हुई है। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस मौत के कारणों की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार पुलिस को खलीनी में कंयूथल कांपलेक्स की पिछली तरफ खाली पड़े प्लाट पर झाड़ियों में एक युवक का शव पड़ा होने की सूचना मिली थी। मृतक युवक के साथ एक बैग भी पड़ा मिला।

सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची तथा शव को कब्जे में लेकर उसकी शिनाख्त की। पुलिस ने मृतक युवक के परिजनों से फोन पर बात की।

परिजनों के अनुसार वोकेंद्र ठाकुर निरमंड में ही रहता था। वह बिना बताए निरमंड से शिमला आया था। दो दिन पहले वह शिमला पहुंचा था।

सुबह करीब आठ बजे वह खलीनी में बेसुध अवस्था में गिरा था। इसके बाद स्थानीय लोगों ने न्यू शिमला पुलिस को इस बारे जानकारी दी। पुलिस मौके पर मृत पाया गया।

न्यू शिमला पुलिस द्वारा शव का आईजीएमसी में पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि कहीं युवक की मौत ड्रग की ओवरडोज से तो नहीं हुई है। पुलिस के मुताबिक पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद मौत के कारणों का खुलासा होगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शाहपुर में Bachpan Play School में एडमिशन शुरू, अभिभावकों में उत्साह

शाहपुर - नितिश पठानियां   शाहपुर‌ क्षेत्र के प्रसिद्ध प्ले स्कूल...

हिमाचल में शूलिनी यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर की अश्लील चैट वायरल: छात्रों ने खोला मोर्चा

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सोलन में स्थित एक शूलिनी यूनिवर्सिटी एक...