गरामौड़ा टोल प्लाजा पर एक और हादसा, 2 ट्रकों की टक्कर में चालक घायल

--Advertisement--

बिलासपुर – सुभाष चंदेल                                                                       

कीरतपुर-मनाली फोरलेन पर दुर्घटना संभावित क्षेत्र बन चुके गरामौड़ा टोल प्लाजा पर एक और सड़क हादसे में ट्रक चालक घायल हो गया। हादसा देर रात हुआ जब एक अनियंत्रित ट्रक दूसरे ट्रक के पीछे जा टकराया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों ही ट्रक दाड़लाघाट से क्लिंकर लोड करके पंजाब के घनौली जा रहे थे। गरामौड़ा टोल प्लाजा पहुंचने पर आगे चल रहे ट्रक चालक ने टोल शुल्क चुकाने के लिए अपने ट्रक को लेन में खड़ा किया। इतने में पीछे चल रहे ट्रक चालक ने अपने ट्रक पर से नियंत्रण खो दिया, जिसके चलते ट्रक लेन में आगे खड़े ट्रक के पीछे जा टकराया।

हादसे में ट्रक चालक कैबिन में स्टेयरिंग के साथ बुरी तरह से फंस गया, जिसे बाद में मौके पर मौजूद लोगों तथा टोल कर्मियों द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। उसके बाद घायल ट्रक चालक को एनएचएआई की एम्बुलैंस सेवा की सहायता से एम्स बिलासपुर ले जाया गया।

जहां पर ट्रक चालक का उपचार किया जा रहा है। घायल ट्रक चालक ने हादसे का कारण उतराई में ट्रक की ब्रेक फेल होना बताया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

DC ऑफिस के बाहर मची अफरा-तफरी! बेकाबू ट्राले ने 5 गाड़ियों को मारी टक्कर

हिमाचल में DC ऑफिस के बाहर बेकाबू ट्राले ने...

कांगड़ा: ढलियारा के तीखे मोड़ पर बेकाबू हुआ लकड़ी से लदा ट्रक, चालक की गई जान

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के ढलियारा में तीखे...

धनतेरस पर हिमाचल में दर्दनाक हादसा, बोलेरो खाई में गिरी; 1 की मौत, 10 घायल

हिमाचल प्रदेश में धनतेरस के दिन दर्दनाक सड़क हादसा...