पुलिस ने नाकाबंदी पर ऑल्टो गाड़ी से पकड़ीं शराब की 5 पेटियां, मामला दर्ज़

--Advertisement--

पुलिस ने नाकाबंदी पर ऑल्टो गाड़ी से पकड़ीं शराब की 5 पेटियां, मामला दर्ज़

चम्बा – भूषण गुरुंग                                                  

जिला के प्रवेश द्वार तुनूहटट्टी में पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक कार से अंग्रेजी शराब व वियर की बोतलें बरामद की हैं। पुलिस ने कार चालक और शराब को अपने कब्जे में लेकर थाना चुबाडी में कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

जानकारी के अनुसार सोमवार के दिन पुलिस चेक पोस्ट तुनूहटट्टी में पुलिस दल नाकाबंदी कर आने जाने वाले वाहनों की जांच कर रहा था, तभी शाम करीब चार बजे पंजाब से चंबा की और जा रही एक कार को जब जांच के लिए रोका गया।

पुलिस दल ने जब कार में रखे सामान की गहनता से जांच की तो कार से रॉयल स्टेग मार्का की 36 बोतल अंग्रेजी शराब और 24 बोतल वियर बरामद की गई। पूछताछ में कार चालक की पहचान नरैण सिंह निवासी जसौरगढ़ तहसील चुराह जिला चंबा के रूप में हुई है।

पुलिस ने मौके पर ही शराब और कार को अपने कब्जे में लेकर कार चालक के खिलाफ थाना चुबाडी में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

थुनाग में 12 फरवरी और गोहर में 13 फरवरी को होगी पशु मित्र भर्ती की शारीरिक परीक्षा

मंडी, 7 फरवरी - हिमखबर डेस्क उपमंडल थुनाग और गोहर...

एक बूंद पानी को तरसेगा पाकिस्तान, भारत ने दी सख्त चेतावनी

हिमखबर डेस्क केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने शनिवार...