प्रेस क्लब ज्वाली ने पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

--Advertisement--

ज्वाली – शिवू ठाकुर                                                                                                     

जय मां जालपा प्रेस क्लब ज्वाली द्वारा गुरुवार को मावा खड्ड किनारे प्रेस क्लब के अध्यक्ष मनजीत कौंडल की अध्यक्षता में पौधारोपण किया गया। जय मां जालपा प्रेस क्लब ज्वाली द्वारा 11 पौधे रोपित करके पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। पदाधिकारियों द्वारा आंबल, जामुन, अर्जुन, कराल, संतरा, नींबू, पल्लाह प्रजाति के पौधे रोपित किए गए।

जय मां जालपा प्रेस क्लब जवाली के अध्यक्ष मनजीत कौंडल ने कहा कि आज हम अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए पेड़ों का अंधाधुंध कटान कर रहे हैं जिससे पर्यावरण का संतुलन बिगड़ रहा है। लगातार भूस्खलन हो रहे हैं। उन्होंने संदेश दिया कि हम प्रतिवर्ष कम से कम एक पौधा जरूर रोपित करें ताकि पर्यावरण का संतुलन बना रहे।

ये रहे उपस्थित

इस मौके पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुनील दत्त, प्रेस सचिव डॉ एनके शर्मा, कानूनी सलाहकार ललित शर्मा, कोषाध्यक्ष राम प्रकाश वत्स, कार्यकारिणी सदस्य राजेश कौंडल, अनिल छांगू, राजेश कतनोरिया, शिवू ठाकुर, चैन सिंह, संजू, रशपाल सिंह, विशेष आमंत्रित सदस्य कपिल मेहरा इत्यादि मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में एसएसए का कारनामा: मीडियम इंग्लिश और हिंदी में छपवाकर स्कूल भेज दिए प्रश्न पत्र

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में चार जुलाई...

सेना के 10 जांबाजों ने 2 बाइक्स पर 9 मिनट में पार की 9 KM अटल टनल, बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड!

हिमखबर डेस्क भारतीय सेना के जांबाजों ने अपने अदम्य साहस,...

1.09 किलो चरस छिपाकर ले जा रहे 2 युवक गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क बिलासपुर पुलिस की स्पैशल डिटैक्शन टीम ने 2...

अमेरिका के मोटल में लगी भीषण आग, भारतीय दम्पति और बेटी की मौत

हिमखबर डेस्क अमेरिका के Ohio राज्य में एक मोटल में...