कैदी को ताजमहल देखने की थी ख्वाहिश, पुलिसकर्मी हथकड़ी लगाए ले आए आगरा

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां                                                            

हिमाचल से एक गजब तरह का मामला सामने आया है। आपको बदा दें कि एक कैदी की आगरा में ताजमहल देखने की ख्वाहिश थी तो पुलिसकर्मी उसे हथकड़ी डालकर ताजमहल देखने ले आए।

पुलिस कैदी को आगरा पेशी पर लाए थे। टिकट खरीद कर प्रवेश का प्रयास किया पर सुरक्षाकर्मियों ने गेट पर रोक दिया। लोगों ने उनके वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए।

वीडियो बनाने पर मोबाइल छीनने लगे पुलिसकर्मी

लोगों ने जब कैदी को हथकड़ी लगी देखी तो उन्होनें वीडियो बनाना शुरु कर दिया तब पुलिसकर्मी उनसे मोबाइल छीनने का प्रयास करने लगे। वीडियो में कैदी को हथकड़ी लगी दिख रही है पर पुलिसकर्मी उसे खुला छोड़ कर चलते दिख रहे हैं।

हिमाचल पुलिस की यह कारगुजारी देख स्थानीय लोगों ने उनका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। लोगों की संख्या बढ़ने पर स्थानीय पुलिसकर्मियों ने उन्हें समझा कर वहां से निकाल दिया। सिपाहियों की भाषा शैली से वो हरियाणा के लग रहे हैं, हालांकि वीडियो बनाने वाले ने उनके हिमाचल का होने की जानकारी दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

IIM सिरमौर के छात्र की हॉस्टल में मौत, डिप्रेशन से जूझने की बात सामने आई

सिरमौर - नरेश कुमार राधे आईआईएम सिरमौर के धौलाकुआं कैंपस...

युवाओं के लिए सुनहरा मौका! 200 पदों पर भर्ती, इस दिन होगा इंटरव्यू

हिमखबर डेस्क एलआईसी ऑफ इंडिया, सोलन में बीमा सखी के...

अश्वनी चौधरी बने जिला कांग्रेस कमेटी कांगड़ा के सचिव, पार्टी ने सौंपी नई जिम्मेदारी

शाहपुर - कोहली कांग्रेस संगठन में शाहपुर क्षेत्र के वरिष्ठ...