नशे के कारोबार में एक साथ तीन पीढ़ियां गिरफ्तार, ड्रग्स के साथ 24 लाख नगदी भी बरामद

--Advertisement--

नशे के कारोबार में एक साथ तीन पीढ़ियां गिरफ्तार, ड्रग्स के साथ 24 लाख नगदी भी बरामद

सिरमौर – नरेश कुमार राधे

सिरमौर पुलिस के डिटेक्शन सैल ने नशे के खिलाफ जबरदस्त स्ट्राइक की है। वाल्मीकि नगर में 71 वर्षीय प्रेम चंद के घर पर दबिश देकर खाकी ने नशीले कैप्सूल, चरस, अफीम व चिट्टे की खेप सहित 24 लाख 40 हजार की राशि बरामद की है।

बता दें कि इससे पहले भी खाकी ने वाल्मीकि नगर से एक युवक को काबू किया था। पुलिस के कठिन परिश्रम से नशीले पदार्थों की तस्करी पर शहर में कारोबार की रीढ़ टूट गई है। सिरमौर के नजरिए से ये पहली बार हो सकता है, जब एक ही परिवार की तीन पीढ़ियों के सदस्यों को नशे के कारोबार के आरोप में काबू किया गया है। संभव है कि समूचे प्रदेश में ये अपनी तरह का अलग मामला होगा।

जानकारी के मुताबिक आधी रात तक कार्रवाई को अंजाम दिया जा रहा था। पुलिस ने 71 वर्षीय शख्स को गिरफ्तार किया। हैरान करने वाली बात ये भी है कि उसका 44 वर्षीय बेटा व 21 वर्षीय पोता भी इसी कारोबार में संलिप्त था। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि नशे के कारोबार को पीढ़ी दर पीढ़ी अपनाया गया था।

आरोपियों की पहचान 71 वर्षीय प्रेम चंद पुत्र स्व. बच्चना राम, 44 वर्षीय सागर पुत्र प्रेम चंद, व 21 वर्षीय संग्राम उर्फ़ अंशुल पुत्र सागर, सभी निवासी मकान नंबर 372/11, रेड क्रॉस रोड, पेट्रोल पंप के पास, बाल्मिकी बस्ती नाहन के तौर पर हुई है।

पुलिस अधीक्षक सिरमौर रमन कुमार मीणा के बोल

पुलिस अधीक्षक सिरमौर रमन कुमार मीणा ने पुष्टि करते हुए बताया  कि ड्रग माफिया के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 336 स्पासमैक्स ट्रामाडोल कैप्सूल्स, 159.80 ग्राम चरस, 38.10 ग्राम अफीम, 23.34 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) व 24 लाख 40 हजार की नकद राशि बरामद की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...