जनता पेयजल समस्या से त्रस्त, एक्सईएन बैडमिंटन खेलने में मस्त : संजय गुलेरिया

--Advertisement--

ज्वाली – व्यूरो रिपोर्ट

विधानसभा क्षेत्र ज्वाली पानी की समस्या से जूझ रही है जबकि विभागीय अधिशाषी अभियंता बैडमिंटन खेलने में मस्त हैं। यह आरोप भाजपा नेता संजय गुलेरिया ने प्रेसवार्ता में लगाए हैं। संजय गुलेरिया ने कहा कि अधिशाषी अभियंता बताएं कि जनता को पेयजल समस्या से निजात दिलाने के लिए क्या प्रयास किए हैं।

उन्होंने कहा कि अधिशाषी अभियंता ने न तो स्वयं फील्ड में जाकर सुध ली और न ही अपने विभाग के सहायक अभियंता, जेई सहित अन्य कर्मियों को इस बारे में कहा। अधिशाषी अभियंता सहित अन्य कर्मी वातानुकूल कमरों में बैठकर ही अपनी ड्यूटी बजाते रहे। किसी भी पंचायत में अधिशाषी अभियंता के दर्शन नहीं हुए।

उन्होंने आरोप लगाया कि मंत्री चन्द्र कुमार को भी पेयजल समस्या से जूझ रही जनता की कोई परवाह नहीं थी। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि जो मंत्री विभागीय अधिकारी में घर कार्यक्रम में जाकर ठुमका लगाएगा वो भला उस अधिकारी पर क्या हुकुम चलाएगा।

संजय गुलेरिया ने कहा कि जल शक्ति विभाग के अधिकारी जनता के बीच जाकर पेयजल समस्या का निदान करवाएं अन्यथा मोर्चा खोलने को बाध्य होना पड़ेगा।

ये रहे उपस्थित

इस मौके पर मंडलाध्यक्ष धीरज अत्री, महामंत्री डॉ राजिंदर सिंह, एचएस मस्ताना, भाजपा एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष रवि कुमार, भाजपा ओबीसी मोर्चा जिला महामंत्री दिनेश निखिल इत्यादि मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

बाजार से क्यों गायब हुई Old Monk Rum? FSSAI की कार्रवाई से सैनिकों के साथ आम लोग भी मायूस

शाहपुर - नितिश पठानियां बाजार से इन दिनों ओल्ड मॉन्क...

बड़ी खबर: नर्सों की आउटसोर्स भर्ती पर रोक! मुख्यमंत्री ने विधानसभा में किया बड़ा ऐलान

हिमाचल प्रदेश में नर्सों की भर्ती को लेकर मुख्यमंत्री...

हिमाचल में 70 साल के बुजुर्ग ने उगाई भांग, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नष्ट किए 1240 पौधे

हिमखबर डेस्क शिमला पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार और...