मुफ्त बिजली सुविधा कटौती पर फैसला सही लेकिन पचास प्रतिशत वसूली सभी पर हो लागू

--Advertisement--

डोल भटहेड़ – अमित शर्मा

हिमाचल सरकार द्वारा 125 युनिट मुफ्त बिजली सुविधा दिए जाने के एवज में कुछ वर्गों को बाहर करने के फैसले पर पूर्व पंचायत समिति सदस्य एवं वर्तमान उपप्रधान पंचायत डोल भटहेड़ साधू राम राणा ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार द्वारा मुफ्त बिजली सुविधा मुहैया कराए जाने पर जिन वर्गों को बाहर किया है वह सही फैसला है।

लेकिन जिन वर्गों को 125 युनिट मुफ्त बिजली सुविधा मुहैया करने के दायरे में रखा गया है, उनसे भी सरकार को 125 युनिट बिजली खपत की पचास प्रतिशत वसूली करनी चाहिए। क्योंकि पचास प्रतिशत वसूली के डर से उपभोक्ता बिजली की खप्त में कमी करने लगेंगे और मुफ्त सुविधाएं लेने और देने पर भी अंकुश लगेगा।

राणा ने आगे कहा मुफ्त एवं सब्सिडी देने जैसी सुविधाओं पर सरकारों को अंकुश लगाते हुए रोजगार के संसाधनों को बढ़ाने पर काम करना चाहिए, ताकि वे रोजगारों को रोजगार उपलब्ध कराकर आत्मनिर्भर बनाया जा सके, ना कि मुफ्त और सब्सिडी जैसी वोट बैंक पक्का करने की योजनाएं लागू करके जनता को निकम्मा और अपाहिज बनने पर मजबूर किया जाए।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में 45 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध मौत, इस हालत में मिला शव; इलाके में फैली सनसनी

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में एक विवाहिता...

गजब: चुनाव हारी पत्नी तो नाराज पति ने शराब के नशे में रातभर बंद रखा गांव का रास्ता; लोग हुए परेशान

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज चुनावों के नतीजे...

युवाओं के लिए नौकरी का सुनहरा मौका! 445 पदों पर भर्ती, इस दिन होगा इंटरव्यू

हिमखबर डेस्क जिला रोजगार कार्यालय हमीरपुर में 11 जून को...

खुशखबरी: 4 साल बाद पठानकोट-जोगिंदरनगर रेल सेवा फिर से शुरू, चेक करें शेड्यूल

हिमखबर डेस्क पर्यटन, सम्पर्क और स्थानीय आजीविका को बढ़ावा देने...