4G व 5G सेवाओं के लिए BSNL हिमाचल में स्थापित कर रहा 1245 टावर

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां

भारत संचार निगम लिमिटेड 4G और 5G सेवाओं के लिए प्रदेश में 1245 टावर स्थापित कर रहा है जिसमें से 700 टावर स्थापित हो चुके है। प्रदेश के हर कोने में इस साल के अंत तक 4G सेवा उपलब्ध होगी और अगले वित्त वर्ष के शुरू में 5G सुविधा मिलेगी।

ये बात शिमला में बीएसएनएल के मुख्य महाप्रबंधक विवेक जायसवाल ने वित्तीय वर्ष 2023- 24 के दौरान उद्यम व्यवसाय में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कार्मिकों के लिए आयोजित समारोह के दौरान कही।

इस अवसर पर बीएसएनएल हिमाचल के मुख्य महाप्रबंधक विवेक जायसवाल ने बताया कि निजी मोबाइल सेवा कंपनियों से करीब 45 प्रतिशत सस्ते प्लान बीएसएनएल द्वारा ग्राहकों को दिए जा रहे हैं। प्रदेश में इस वर्ष एक लाख 30 हजार हाई स्पीड ब्रॉडबैंड ग्राहक जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। बीएसएनल का उद्देश्य लोगों तक बेहतर और सस्ती दरों पर सेवाएं पहुंचाना है।

आज के प्रतिस्पर्धा वाले समय में जहां दूसरी मोबाइल कंपनियों ने हाल ही में अपने प्लान महंगे किए हैं वही बीएसएनल पुरानी दरों पर ही सेवाएं दे रहा है। जिससे वर्तमान में निजी मोबाइल कंपनियां के मुकाबले बीएसएनएल के पैकेज करीब 45% सस्ते हैं। इसी वजह से लोगों में बीएसएनएल पर विश्वास लगातार बना हुआ है।

विवेक जायसवाल ने बताया कि प्रदेश में बीएसएनएल के फाइबर केबल ग्राहक 75 लाख से अधिक है और इस वर्ष के अंत तक क्षेत्र में एक लाख 30 हजार ग्राहकों की संख्या पूरी करने का लक्ष्य रखा गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में 45 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध मौत, इस हालत में मिला शव; इलाके में फैली सनसनी

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में एक विवाहिता...

गजब: चुनाव हारी पत्नी तो नाराज पति ने शराब के नशे में रातभर बंद रखा गांव का रास्ता; लोग हुए परेशान

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज चुनावों के नतीजे...

युवाओं के लिए नौकरी का सुनहरा मौका! 445 पदों पर भर्ती, इस दिन होगा इंटरव्यू

हिमखबर डेस्क जिला रोजगार कार्यालय हमीरपुर में 11 जून को...

खुशखबरी: 4 साल बाद पठानकोट-जोगिंदरनगर रेल सेवा फिर से शुरू, चेक करें शेड्यूल

हिमखबर डेस्क पर्यटन, सम्पर्क और स्थानीय आजीविका को बढ़ावा देने...