उप सचेतक का सलाहकार नियुक्त किए जाने पर विनय कुमार ने मुख्यमंत्री तथा विधायक का जताया आभार

--Advertisement--

शाहपुर – नितिश पठानियां

उप सचेतक व विधायक केवल सिंह पठानिया का सलाहकार नियुक्त किए जाने पर विनय कुमार ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खु तथा केवल सिंह पठानिया का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि जो दायित्व दे कर प्रदेश सरकार ने उन पर भरोसा जताया है, उसके लिए वह मुख्यमंत्री सहित पूरी सरकार के आभारी हैं।

मीडिया से बात करते हुए विनय कुमार ने विश्वास दिलाया है कि वह मुख्यमंत्री, सरकार व शाहपुर के विधायक केवल सिंह पठानिया की उम्मीदों पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे।

गौरतलब है कि विनय कुमार करीब दो दशकों से केवल सिंह पठानिया के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रहे हैं तथा इनकी गिनती केवल सिंह पठानिया के प्रमुख सिपहसालारों व रणनीतिकारों में की जाती है। पठानिया जब वीरभद्र सरकार के दौरान वन निगम के उपाध्यक्ष थे, उस समय भी विनय वर्ष 2013 से 2017 तक उनके निजी सचिव के रूप में कार्य कर चुके हैं।

अनेक दायित्व निभा चुके हैं विनय कुमार

बता दे कि विनय कुमार प्रदेश पवार लिफ्टिंग एसोसियेशन के कोषाध्यक्ष होने के साथ विनय कुमार शाहपुर आईटीआई की आईएमसी के सदस्य भी हैं। वह शाहपुर ब्लाक कांग्रेस सोशल मीडिया अध्यक्ष, ब्लाक कांग्रेस इंटक अध्यक्ष, ब्लाक कांग्रेस कमेटी सदस्य व सत्यमेव युवा क्लब द्रमण का अध्यक्ष रहने के अतिरिक्त अनेकों जिम्मेदारियों का निर्वहन कर चुके हैं।

10 बार रक्तदान कर चुके विनय कुमार का नाम बढ़ते नशा की रोकथाम हेतु कार्य करने वालों में भी शामिल है। समाज सेवा के क्षेत्र में सराहनीय भूमिका निभाने वाले विनय कुमार का कोविड-19 के दौरान भी अहम रोल रहा है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों की अब खैर नहीं, पकड़े जाने पर ड्राइविंग लाइसेंस होगा रद्द

हिमखबर डेस्क  सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने...

देहरा में भीषण सड़क हादसा, बस और बाइक के बीच टक्कर, एक युवक की मौत, युवती गंभीर घायल

हिमखबर डेस्क  देहरा हनुमान चौक के पास भीषड़ सड़क हादसा...

रात भर ड्रामे के बाद तीनों आरोपियों को ले गई दिल्ली पुलिस

यूपी और मध्यप्रदेश के सौरभ सिंह, अरबाज खान और...