कुल्लू के सरवरी में मंदिर के बाहर मिला नवजात शिशु वालक

--Advertisement--

पुलिस कर रही मामले की जांच, अस्पताल में चल रहा नवजात का इलाज

कुल्लू – अजय सूर्या

जिला कुल्लू के सरवरी में शीतला माता मंदिर के बाहर पुलिस की टीम ने एक नवजात शिशु को अपने कब्जे में लिया है। वही, पुलिस की टीम ने मामला दर्ज कर लिया हैं और फिलहाल नवजात बच्चे को इलाज के लिए क्षेत्रीय अस्पताल में भर्ती किया गया हैं। जहां पर डॉक्टरों के द्वारा नवजात का इलाज किया गया हैं।

फिलहाल इस बात की जानकारी नहीं मिल पाई हैं कि आखिर कौन रात के समय नवजात को सड़क किनारे गाड़ी के नीचे छोड़ गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार उन्हें सूचना मिली कि सड़क किनारे एक नवजात शिशु गाड़ी के नीचे पड़ा हुआ है।

सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और उन्होंने नवजात शिशु को अपने कब्जे में लिया। इसके अलावा पुलिस के द्वारा आसपास के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी खंगाली जा रहा है। ताकि इस मामले का पर्दाफाश हो सके।

एएसपी कुल्लू संजीव चौहान के बोल

एएसपी कुल्लू संजीव चौहान ने बताया कि पुलिस की टीम मामले की जांच कर रही है और नवजात शिशु की हालत भी बेहतर है। जल्द ही इस मामले की जांच पूरी की जाएगी और पता चल पाएगा कि आखिर कौन यहां पर नवजात शिशु को छोड़कर चला गया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related