मायके जाने की जिद की, तो लात-घूसों से मार डाली महिला

--Advertisement--

मायके जाने की जिद की, तो लात-घूसों से मार डाली महिला, पति को छोड़ लिव इन में रह रही थी

हिमखबर डेस्क

पति को छोडक़र एक युवक के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रही महिला जब मायके जाने की जिद करनी लगी, तो उसे मौत के घाट उतार दिया गया। मामला छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला का है।

महिला अपने पति और बच्चों को छोडक़र रायगढ़ टीवी टावर क्षेत्र में रहने वाले प्रेम कुमार राठिया के साथ रह रही थी। आरोपी ने पूछताछ करने पर अपना जुर्म कबूल किया है। घटना चक्रधर नगर थाना क्षेत्र की है।

महिला अपने मायके जाने की जिद करने लगी, तब दोनों के बीच विवाद हो गया और प्रेम कुमार ने लात-घूसों से उसकी पिटाई कर दी। घटना के बाद प्रेम कुमार थाना पहुंचा और उसने महिला के मौत की गलत सूचना दी।

उसने थाना में आकर बताया कि मायके जाने से मना किया, तो घर के सामने वह दरवाजा के पास सो गई और सुबह जब वह नहीं उठी तब पता चला कि उसकी मौत हो गई है। महिला शादीशुदा थी, उसके दो बच्चे हैं, वह अपने पति को छोडक़र प्रेम कुमार के साथ लिव इन रिलेशन में पत्नी की तरह रह रही थी।

थाना उपनिरीक्षक के बोल

चक्रधर नगर थाना उपनिरीक्षक ने बताया कि पुलिस मामले में जब जांच शुरू की तो पता चला कि मारपीट के कारण महिला की मौत हुई है। पीएम रिपोर्ट में भी पेट में अंदरूनी चोट और अधिक खून निकलना बताया गया है, जिसके बाद पुलिस ने प्रेम कुमार से पूछताछ की तो उसने हत्या का पूरा कारण बता दिया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में ”गैस” संकट: कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई बंद, केंद्र सरकार का बड़ा फरमान

हिमख़बर डेस्क हिमाचल प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ (BBN)...

UPSC AIR-79: एक हिमाचल के DC की पत्नी, दूसरी उत्तर प्रदेश में सरकारी SDM के ड्राइवर की बेटी

हिमखबर डेस्क  संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा...

तिरंगे में लिपटे पिता को देख जो सजाया था सपना.. आज बेटी ने किया पूरा, अब बनीं लेफ्टिनेंट

पालमपुर - बर्फू  हिमाचल प्रदेश की मिट्टी में 'वीरता' का...