शिरगुल महाराज हैं महाबली द ग्रेट खली के कुलिष्ठ, रेसलर ने शर्ट ऑन कैमरा दिखाया भोले शंकर का टैटू

--Advertisement--

पारिवारिक रिवायतों को निभाने पैतृक घर में छुट्टियां मनाने पहुंचे महाबली बना रहे दिलचस्प कंटेट।

सिरमौर – नरेश कुमार राधे 

समूचे विश्व में ‘हिमाचल की धरती’ को गौरवान्वित करने वाले महाबली ‘द ग्रेट खली’ लंबे अरसे बाद पैतृक गांव धिराइना में सुकून से छुट्टियां बिता रहे हैं। घर पर आने की वजह ये है कि सात महीने के बेटे सम्राट राणा के जन्म को लेकर पारिवारिक रिवायतें निभाई जानी हैं।

वैसे तो खली सोशल मीडिया में रोचक कंटेट बनाने के माहिर हो चुके हैं, लेकिन इस बार जो किया…..वो खली की भगवान शिरगुल के प्रति अटूट आस्था को साबित कर रहा है।

दरअसल, खली ने एक ऐसा वीडियो पोस्ट किया, जिस पर सोशल मीडिया यूजर्स ‘जय भोले शंकर’ लिखने पर विवश हो गए हैं। खली ने कंधे से बाजू तक भोले शंकर का टैटू गुदवाया है।

खली ने वीडियो में खुद शर्ट उतार कर ये टैटू दिखाया तो सोशल मीडिया यूजर्स ने भी खली की तारीफ करनी शुरू कर दी।

बेहद कम लोग इस बात को जानते होंगे, करीब 12 हजार फीट की ऊंर्चाइं पर प्राचीन मंदिर में आसानी भगवान शिरगुल देवता ही खली के कुलिष्ठ हैं।

शिरगुल महाराज को भगवान शिव शंकर का अवतार माना जाता है। खली के पारिवारिक सदस्य हर साल चोटी पर जाकर शिरगुल महाराज के चरणों में शीश नवाजते हैं।

करीब एक मिनट के वीडियो में खली भोले शंकर का उदघोष भी करते नजर आए। इस पर अपनी प्रतिक्रिया में खली ने कहा कि शिरगुल महाराज हमारे कुलदेवता हैं, जिन्हें भगवान शंकर का अवतार माना जाता हैं।

उनका कहना था कि 10 जुलाई को परिवार ने बेटे के जन्म पर कार्यक्रम रखा है, इसमें पारिवारिक सदस्यों के अलावा मेहमानों के लिए प्रीतिभोज भी रखा जा रहा है।

दीगर है कि द ग्रेट खली ने 29 जून को पंजाब के फगवाड़ा में बेटे की ‘वेलकम पार्टी’ का आयोजन किया था। इसमें चुनिंदा मेहमान ही शामिल हुए थे।

पांवटा साहिब-शिलाई हाईवे पर घर आने के दौरान खली ने सड़क के बीच पुशअप करते हुए एक वीडियो पोस्ट किया था। इस वीडियो में करीब 9 मिलियन व्यूज खली को अपने पेज पर मिल चुके हैं। इसके अलावा भी ये वीडियो जमकर वायरल हुआ।

खली के परिवार ने सम्राट राणा के जन्म को लेकर विशेष आयोजन की तैयारियां 2-3 दिन पहले ही शुरू कर दी थी। उल्लेखनीय है कि घर पहुंचने के बाद खली अराध्य देवता महासू के हनोल स्थित मंदिर में भी सपरिवार शीश नवाजने पहुंचे थे।

द ग्रेट खली ने ये भी कहा कि लंबे अरसे बाद घर पर लंबी छुट्टियां मनाने का अवसर मिला है। मंगलवार को भी खली ने एक रोचक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वो घर पर मोटे बकरे के साथ खूब अठखेलियां करते नजर आ रहे हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...