हिमाचल में दो मीडिया कर्मी रंगे हाथों काबू, जबरन वसूली के आरोप में विजिलेंस ने किया गिरफ्तार

--Advertisement--

हिमाचल में दो मीडिया कर्मी रंगे हाथों काबू, जबरन वसूली के आरोप में विजिलेंस ने किया गिरफ्तार

धर्मशाला – हिमखबर डेस्क

हिमाचल प्रदेश की दूसरी राजधानी धर्मशाला में मंगलवार को स्टेट विजिलेंस व एंटी क्रप्शन ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। दो मीडिया कर्मियों के खिलाफ जबरन वसूली के आरोप में पुलिस थाना विजिलेंस थाना धर्मशाला में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 308(2) और 3(5) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

शिकायत के अनुसार, दोनों आरोपियों ने स्वयं को मीडिया कर्मी बता कर झूठी व अपमानजनक खबर को प्रकाशित न करने की एवज में स्कूलों से 50-50 हजार रुपए की डिमांड की थी।

उन्होंने चेयरमैन को धमकी दी कि यदि उनकी मांग पूरी नहीं की गई तो वे स्कूलों के बारे में झूठी और मानहानिकारक खबरें प्रकाशित करेंगे। शिकायतकर्ता ने तुरंत राज्य सतर्कता और भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की धर्मशाला इकाई से संपर्क किया।

ब्यूरो ने शिकायत की सत्यता की जांच की और आरोपों की पुष्टि होने पर पुलिस थाना धर्मशाला में प्राथमिकी दर्ज की। इसके बाद, एक विशेष टीम गठित की गई, जिसने योजना बनाकर दोनों आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ने की रणनीति बनाई।

आरोपी व्यक्तियों को तब पकड़ा गया, जब वे शिकायतकर्ता से पैसे ले रहे थे। प्रत्येक आरोपी के पास से ₹25,000 नकद और ₹25,000 का चैक बरामद किया गया। इस तरह दोनों ने कुल मिलाकर ₹50,000 की वसूली की थी। आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

इस मामले की आगे की जांच जारी है और पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या इस प्रकार की जबरन वसूली के अन्य मामले भी इन दोनों से जुड़े हुए हैं। इस घटना ने मीडिया कर्मियों की नैतिकता और जिम्मेदारी पर सवाल खड़े कर दिए हैं और समाज में सच्चाई की खोज के महत्व को फिर से उजागर किया है।

आपको बता दें कि पहाड़ी प्रदेश में एक अरसे से डिजिटल मीडिया की आड़ में फर्जी पत्रकारों की बाढ़ आई हुई है। ऐसा भी बताया जाता है कि ये पत्रकार विज्ञापनदाताओं पर भी दबाव डालते हैं।

विजिलेंस की ये कार्रवाई बेहद ही साहसिक व उम्दा मानी जा सकती है। राज्य के चप्पे-चप्पे से डिजिटल मीडिया को संचालित किया जा रहा है। हालांकि, सरकार भी अपने स्तर पर डिजिटल मीडिया पॉलिसी को लागू करने के अंतिम चरण में पहुंच गई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...