ड्यूटी के दौरान बंदर को कपड़े पहनाकर रील बनाना पड़ा भारी, 6 स्टाफ नर्स निलंबित

--Advertisement--

ड्यूटी के दौरान बंदर को कपड़े पहनाकर रील बनाना पड़ा भारी, 6 स्टाफ नर्स निलंबित

हिमखबर डेस्क

उत्तर प्रदेश के बहराइच में ड्यूटी के दौरान बंदर के साथ खेलने वाली छह स्टाफ नर्सों को मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने मंगलवार को निलंबित कर दिया।

सूत्रों के अनुसार बहराइच मेडिकल कॉलेज से संबद्ध महिला जिला अस्पताल के स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग में स्टाफ नर्स अंजली, आंचल शुक्ला, किरन सिंह, प्रिया, पूनम पांडे और संध्या सिंह की तैनाती है। इन सभी ने पांच जुलाई को ड्यूटी के दौरान महिला अस्पताल में बंदर को कपड़े पहनाकर रील बनाया।

इसके बाद रील को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। रील की वीडियो प्राचार्य डॉ संजय खत्री के पास पहुंची। जिस पर उन्होंने सभी स्टाफ नर्सों को निलंबित कर दिया है।

प्राचार्य का कहना है कि इससे मेडिकल कॉलेज की छवि खराब हुई है। प्राचार्य ने इसे गंभीरता से लेते हुए सभी को निलंबित कर दिया है। साथ ही सभी के विरुद्ध विभागीय जांच के निर्देश दिए हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...