देहरा में चुनाव से पहले नया विवाद, भाजपा का आरोप, होशियार सिंह के पीछे पड़ी कांग्रेस

--Advertisement--

देहरा – शिव गुलेरिया

देहरा विधानसभा उपचुनाव के संजोयक, भाजपा के प्रमुख प्रवक्ता एवं सुंदरनगर के विधायक राकेश जमवाल ने प्रेस को जारी एक बयान में कहा है कि 30 हजार करोड़ का कर्जा लेने के बाद भी मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू खजाना खाली होने का ढिंढोरा पीटकर प्रदेश की जनता को गुमराह कर रहे हैं।

करोड़ों रुपया कर्ज लेने के बाद भी सुक्खू धेले का विकास प्रदेश में नही करवा सके हैं। सुक्खू जनता के समक्ष एक श्वेत पत्र जारी करें कि कर्ज लिया गया करोड़ों रुपया कहां गया। उन्होंने कहा कि देहरा का चुनाव जीतने के लिए मित्रों का टोला अरबों रुपया खर्च कर रहा है।

भाजपा प्रत्याशी होशियार सिंह के पीछे सुक्खू सरकार ने सादी वर्दी में पुलिस लगाई हुई है, जिसका एक विडियो भी वायरल हुआ है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि सुक्खू अपनी पत्नी कमलेश ठाकुर को जिताने के लिए किस प्रकार के हथकंडों का सहारा ले रहे हैं।

बिफरे होशियार सिंह, कहा बगैर वर्दी पीछे लगाएं जवान, सुक्खू सरकार पर लगाएं आरोप, अपने पेज पर सांझा किया वीडियो।

उन्होंने कहा कि देहरा से होशियार सिंह की जीत तय है, इसको लेकर सुक्खू बौखलाए हुए हैं। प्रदेश में सरकारी तंत्री चुनाव लड़ रहा है और सुक्खू की सरकार पीछे है। इसके बावजूद भी भाजपा इन तीनों उपचुनावों में अपनी जीत को दर्ज करेगी।

उन्होंने कहा कि इन चुनावों के बाद प्रदेश में नेतृत्व परिवर्तन होना तय है। राकेश जम्वाल ने कहा कि सुक्खू सरकार वर्तमान में झूठी घोषणाओं का पर्वत बन चुका है, जिसके नीचे जनता पिस रही है। प्रदेश में खून, बलात्कार, डकैती की भरमार से कानून व्यवस्था पूरी तरहं से डगमगा चुकी है।

प्रदेश की जनता अपने आप को असुरक्षित मान रही है। उन्होंने कहा कि सुक्खू सरकार यह चुनाव आंतक का माहौल बनाकर जीतने पर उतारु है, परंतु जनता इसका जबाव जल्द सुक्खू सरकार को देने वाली है।

उन्होंने कहा उन्होंने कहा कि सुक्खू अपनी नाकामियों का ठिकरा दूसरों पर फोड़ रहे हैं। डेढ साल में सुक्खू सरकार ने प्रदेश की जनता की आंखों में घूल झोंकी है। सुक्खू सरकार ने महिलाओं, बेरोजगारों, किसानों, गरीबों की किाी को ठगा है। उन्होंनें कहा कि जनता सुक्खू सरकार से तंग हो चुकी है। जनता सरकार से छुटकारा चाहती है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल पुलिस ने हिरासत में लिए दिल्ली पुलिस के 10 जवान, अवैध गिरफ्तारी को लेकर कार्रवाई

हिमखबर डेस्क  शिमला जिले के रोहड़ू क्षेत्र से तीन युवा...

महिला की मौत मामले ने पकड़ा तूल, CBI जांच की मांग को लेकर सड़कों पर उतरा जनसैलाब

हिमखबर डेस्क  मंडी जिला के कोटली क्षेत्र की नीलम की...

गश्त पर निकले वन मित्र पर जानलेवा हमला, आरोपियों ने जान से मारने की दी धमकी

चम्बा - भूषण गुरूंग  चम्बा जिले के चुराह वनमंडल की...

साहब! तलाक के बाद भी नहीं छोड़ा पीछा…पूर्व पति कर रहा टॉर्चर; महिला टीचर ने दर्ज करवाया केस

हिमखबर डेस्क  वैवाहिक बंधन टूटने और कानूनी तौर पर तलाक...