नालागढ़ का रण: कांग्रेस प्रत्याशी बावा हरदीप सिंह के रोड शो में पहुंचे विक्रमादित्य सिंह और प्रतिभा सिंह

--Advertisement--

नालागढ़ का रण: कांग्रेस प्रत्याशी बावा हरदीप सिंह के रोड शो में पहुंचे विक्रमादित्य सिंह और प्रतिभा सिंह

नालागढ़ – रजनीश ठाकुर 

नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र में उपचुनावों के चलते चुनाव प्रचार के आखिरी दिन हर प्रत्याशी अपना अपना शक्ति प्रदर्शन कर रहा है। इसी के चलते कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी बावा हरदीप सिंह ने भी कांग्रेस पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य एवं कांग्रेस पार्टी के दिग्गजों के साथ नालागढ़ के पूरे शहर में रोड शो निकाला।

रोड शो के माध्यम से अपना शक्ति प्रदर्शन किया गया और इस मौके पर सभी दिगगजों ने कांग्रेस प्रत्याशी बावा हरदीप सिंह के लिए शहर वासियों से वोट की अपील की है।

साथ ही इस बारे मीडिया से बातचीत करते हुए कांग्रेस पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा है कि बावा हरदीप सिंह ने जो नालागढ़ विधानसभा के क्षेत्र में विधायक ना रहते हुए भी विकास कार्य करवाए हैं।

उन विकास कार्यों के नाम पर वह वोट मांग रहे हैं और यहां नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र के लोग पूरे विधायक से तंग आ चुके हैं और अब बावा हरदीप सिंह को यहां से भारी बहुमत से जीता कर भेजने वाले हैं।

क्योंकि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार है और नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र की जनता भी कांग्रेस पार्टी का ही विधायक चाहती है ताकि क्षेत्र में विकास कार्य और तीव्र गति से हो सके।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शाहपुर में अंडर-13 फुटबॉल ट्रायल 26-27 अप्रैल को, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों को मौका

शाहपुर - कोहली  हिमाचल प्रदेश फुटबॉल एसोसिएशन के तत्वावधान में...

आईपीएल मैचों की सफल मेजबानी को लेकर उपायुक्त ने की तैयारियों की समीक्षा

हिमखबर डेस्क  धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में 11, 14 तथा 17...

गणित शिक्षकों की भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने गणित...