नालागढ़ का रण : सचिन पायलट ने बोला भाजपा पर जोरदार हमला, अग्निहोत्री ने केएल ठाकुर को बताया भाजपा के पिंजरे में फंसा हुआ चूहा

--Advertisement--

नालागढ़ का रण : सचिन पायलट ने बोला भाजपा पर जोरदार हमला, अग्निहोत्री ने केएल ठाकुर को बताया भाजपा के पिंजरे में फंसा हुआ चूहा।

नालागढ़ – रजनीश ठाकुर 

राजस्थान के सांसद और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सचिन पायलट ने कहा है कि इन उप चुनावों से प्रदेश सरकार पर कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है लेकिन नालागढ़ की जनता के सामने यह मौका है, जब वह गत विधानसभा चुनावों में हुई गलती को सुधार सकती है और बावा हरदीप सिंह को जिता कर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के हाथ मजबूत करके नालागढ़ में विकास का नया अध्याय जोड़ सकती है।

पायलट पंजैहरा में बावा हरदीप सिह के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पिछली बार जब वे हिमाचल पहुंचे थे तब उन्होंने विधानसभा चुनावों में कांग्रेस के लिए प्रार करके गए थे और उन्हें खुशी है कि हिमाचल की जनता ने भाजपा के डबल इंजन की सरकार के शिगूफे की हवा निकालते हुए हिमाचल में कांग्रेस की सरकार बनाने का जनमत दिया।

उन्होंने कहा कि इस बार नालागढ़ की जनता के सामने मौका है कि वह शेष तीन सालों के लिए बावा हरदीप सिह को जिता कर सदन में भेजें और नालागढ़ के विकास की नई गाथा लिखें।

इस मौके पर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने भी अपनी चिरपरिचित शैली में निर्वतमान विधायक केएल ठाकुर पर खूब तंज कसे।

उन्होंने जनता से कहा कि भाजपा ने पिंजरा लगा कर उसमें नोट रूपी रोटी लगाई और चूहा फंस गया। अब नालागढ़ की जनता का दायित्व है कि वह पिंजरे में फंसे हुए चूहे को दूर लेजाकर छोड़ कर आए।

उन्होंने कहा कि नालागढ़ की जनता ने आज तक अनाज मंडी, सब्जी मंडी और फल मंडी तो देखी थीं लेकिन विधायकों की मंडी के दर्शन पहली बार किए। जनता अब बिके हुए माल को दोबारा से विधान सभा में नहीं भेजने वाली।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में कितने लोग नहीं जानते पढ़ना-लिखना? सामने आए निरक्षरता के आंकड़े

हिमाचल प्रदेश में निरक्षर लोगों की संख्या को लेकर...

हिमाचल के गोल्ड मेडलिस्ट निषाद कुमार पर गर्व, मुख्यमंत्री सुक्खू ने दी बधाई

हिमाचल के गोल्ड मेडलिस्ट निषाद कुमार को मुख्यमंत्री ने...

हिमाचल: नौहराधार CHC की छत से गिरा प्लास्टर, ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी घायल

नौहराधार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में नाइट ड्यूटी के दौरान...