चम्बा: अब सलूणी में उड़ान भरते नजर आएंगे मानव परिंदे, त्रियूंद में पैराग्लाइडिंग का ट्रायल सफल

--Advertisement--

चम्बा – भूषण गुरुंग

चम्बा जिला के उपमंडल सलूणी मे चिन्हित पैराग्लाइडिंग साइट त्रियूंद से खरल के टिपरी कुंटेड़ी से भतयूंड के लिए उड़ान का सफल ट्रायल किया गया। स्पोर्ट्स एंड यूथ सर्विस क्लब सलूणी ने खजियार से आई पैराग्लाडर टीम के सहयोग से यह ट्रायल करवाया।

उधर, आसमान में उड़ रहे मानव परिंदो को देख हर कोई उत्साहित नजर आ रहा था। अब इस जगह को पैराग्लाइडिंग हेतु नोटिफाई करने के लिए पर्यटन विभाग से पत्राचार किया जाएगा। पर्यटन विभाग से हरी झंडी मिलने के बाद अब सलूणी मे भी मानव परिंदे आसमान में उड़ान भरते नजर आएंगे।

ये बोले स्पोर्ट्स एंड यूथ सर्विस क्लब के प्रधान मनीष कुमार 

स्पोर्ट्स एंड यूथ सर्विस क्लब के प्रधान मनीष कुमार ने कहा कि अगर उपमंडल सलूणी मे पैराग्लाइडिंग व रिवर राफ्टिंग जैसी साहसिक गतिविधियों को संचालित करने के लिए मंजूरी मिलती है तो सलूणी में भी पर्यटन को पंख लगेंगे और युवाओं को घर-द्वार पर स्वरोजगार मिलेगा।

बताते चले किं सलूणी में इस प्रकार की गतिविधियों से पर्यटन को पंख लगेंगे और युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे, जिससे सलूणी का विकास होगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में कितने लोग नहीं जानते पढ़ना-लिखना? सामने आए निरक्षरता के आंकड़े

हिमाचल प्रदेश में निरक्षर लोगों की संख्या को लेकर...

हिमाचल के गोल्ड मेडलिस्ट निषाद कुमार पर गर्व, मुख्यमंत्री सुक्खू ने दी बधाई

हिमाचल के गोल्ड मेडलिस्ट निषाद कुमार को मुख्यमंत्री ने...

हिमाचल: नौहराधार CHC की छत से गिरा प्लास्टर, ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी घायल

नौहराधार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में नाइट ड्यूटी के दौरान...