FB लाइव स्ट्रीम में जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल पड़ा महंगा, सिरमौर निवासी पर शिमला में FIR

--Advertisement--

FB लाइव स्ट्रीम में जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल पड़ा महंगा, सिरमौर निवासी पर शिमला में FIR

शिमला – नितिश पठानियां

राजधानी शिमला के ढली थाने में फेसबुक पर जातिसूचक शब्द के इस्तेमाल करने पर एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। ढली पुलिस ने शिकायत में आधार पर यह कार्रवाई की है।

दिलीप सिंह ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है कि वह मूल रूप से सिरमौर जिला के रेणुका का मूल निवासी है और वर्तमान में शिमला के भट्टाकुफर में रह रहा है।

शिकायत के मुताबिक बीते दिनों जब वह फेसबुक स्ट्रीम पर लाइव था, तो सतलीन शर्मा नामक शख्स ने जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया। दिलीप सिंह ने पुलिस ने गुहार लगाई है कि आरोपी के खिलाफ सख्त कारवाई की जाए।

इस मामले में ढली थाना पुलिस ने बीएनएस की धारा 352 और एससी, एसटी अधिनियम (SC-ST Act) के तहत केस दर्ज कर जांच में जुट गई है। अभी तक अभियुक्त की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कन्फ्यूजन खत्म, कल एक ही दिन होगी अष्टमी और नवमी

हिमखबर डेस्क  चैत्र नवरात्रि पर्व में अष्टमी और नवमी को...

कितने दिन का होगा लॉकडाउन? दुनिया के सामने सबसे बड़ा संकट, मोदी ने दिए क्या संकेत?

हिमखबर डेस्क  मिडल ईस्ट में जारी जंग और तनाव थमने...

सरकार हिमाचल में बसाएगी 3 नए सैटेलाइट शहर, HUDCO और HIMUDA के बीच MoU साइन

हिमखबर डेस्क  प्रदेश में तीन नए सैटेलाइट शहरों के विकास...