राज जैरी का गाना “तेरा मेरा लग्न” हर किसी की जुबान पर, 50 हजार से ज्यादा बन चुकी है रील, बना एक मिलियन लोगों की पसंद 

--Advertisement--

राज जैरी का गाना “तेरा मेरा लग्न” हर किसी की जुबान पर, 50 हजार से ज्यादा बन चुकी है रील इस गाने की एक मिलियन लोग प्रसन्द कर चुके है लोग।

शाहपुर – नितिश पठानियां 

हिमाचल प्रदेश उपमंडल ज्वाली के तहत आने वाले त्रिलोकपुर गांव के स्थानीय निवासी व प्रदेश के जाने-माने स्टार गायक राज जैरी आज किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। उनकी गायकी उनका अंदाज ही उनका परिचय है।

उनका पहाड़ी स्टार प्रोडक्शन चैनल यूट्यूब पर नया रिलीज हुआ गाना ‘तेरा मेरा लग्न’ काफी चर्चा में है। जो आज मिलियन व्यू पूरे कर चुका है और 50 हजार से ज्यादा रील बन चुकी है।

लोग इस गाने को काफी पसंद कर रहे हैं व राज जैरी की तारीफ हर कोई कर रहा है। उनके पहले रिलीज हुए गाने गुजरो, गुजरो 2, कुकू कोहेला, मेहला दी रानी व गुजरी नंदपुर दी भी काफी लोकप्रिय हुए हैं।

इन गानों ने राज को एक नई पहचान और लोकप्रियता दी। मिट्टी से जुड़े हुए राज आपने माता पिता व आपने बड़े भाई एसएल जरयाल को अपना आदर्श मानते हैं।

‘तेरा मेरा लग्न’ गाने के संदर्भ में राज जैरी से हुई बात में उन्होंने बताया की ये गाना पती पत्नी के बीच के प्यार को दर्शाता है, की किस तरह उनका मिलन हुआ और किस तरह उनका संयोग शादी के बंधन तक पहुंचा और उनके बीच के प्यार को इसमें दर्शाया गया है।

गाने के बोल स्वयं राज जैरी ने लिखे है। गाने का संगीत अजय नेगी ने दिया है। इसमें राज जैरी व उनकी पत्नी ममता जरयाल द्वारा अभिनय किया गया है जिसे बखूबी तरिके से अभिनित किया गया है। गाने का निर्देशन अमन राजपूत ने किया है।

राज जैरी ने कहा कि माता रानी व लोगों का प्यार ऐसे ही बना रहे और भविष्य में हम ओर बेहतर गाने व भजन लेकर आपके मध्य आएंगे। वहीं आज गाने की मिलियन व्यू पहुंचने पर केक काटकर सेलिब्रेट किया गया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...