इंदौरा, नुरपुर, फतेहपुर में ट्रेनी ऑपरेटर के 200 पदों के लिए होंगे साक्षात्कार

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क 

टेकनोसिम ट्रेनिंग सर्विसेज, गुड़गांव हरियाणा द्वारा मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड के लिए स्टूडेंट ट्रेनी (ट्रेनी ऑपरेटर) के कुल 200 पदों के लिए एक जुलाई को उपरोजगार कार्यालय नुरपुर, दो जुलाई को उपरोजगार कार्यालय इंदौरा, 03 जुलाई को उपरोजगार कार्यालय फतेहपुर में साक्षात्कार रखे गए हैं।

यह जानकारी क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी आकाश राणा ने देते हुए बताया कि अभ्यर्थी अपने साथ दो पासपोर्ट साइज फोटो, रिहायशी प्रमाण पत्र, मूल प्रमाण पत्र एवं अपना बायोडाटा की कॉपी व अनुभव प्रमाणपत्र (यदि हो) साथ लेकर आएं।

उन्होंने बताया कि इन पदों हेतु शैक्षणिक योग्यता 50 प्रतिशत अंकों से दसवीं पास रखी गई है व आयु सीमा 18 वर्ष से 20 वर्ष रखी गई है।

कम्पनी द्वारा रूपए 16500 रूपये प्रतिमाह भत्ते सहित वेतन दिया जाएगा व अन्य लाभों में स्टडी मेटीरियल, बर्दी, हाजिरी बोनस, स्वास्थ्य बीमा दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि विभागीय साईट पर साक्षात्कार का ब्योरा अपलोड कर दिया गया है । सभी इच्छुक आवेदकों से अनुरोध है कि वह साक्षात्कार में भाग लेने से पहले विभागीय साइट पर ई-मेल या मोबाइल नम्बर से लाॅगिन करने के बाद अपने डैशबोर्ड पर दिख रही टेकनोसिम ट्रेनिंग सर्विसेज, गुड़गांव हरियाणा (मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड) की रिक्तियों के लिए आवेदन करना होग।

विभागीय साईट पर ऑनलाइन आवेदन करने के पश्चात ही साक्षात्कार में भाग लिया जा सकता है। अधिक जानकारी के लिए मो० 7465964718 पर संपर्क कर सकते है।

--Advertisement--
--Advertisement--

1 COMMENT

Comments are closed.

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों की अब खैर नहीं, पकड़े जाने पर ड्राइविंग लाइसेंस होगा रद्द

हिमखबर डेस्क  सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने...

देहरा में भीषण सड़क हादसा, बस और बाइक के बीच टक्कर, एक युवक की मौत, युवती गंभीर घायल

हिमखबर डेस्क  देहरा हनुमान चौक के पास भीषड़ सड़क हादसा...

रात भर ड्रामे के बाद तीनों आरोपियों को ले गई दिल्ली पुलिस

यूपी और मध्यप्रदेश के सौरभ सिंह, अरबाज खान और...