चम्बा: रावी नदी में गिरी थार, 2 युवकों की मौके पर मौत, तीसरा घायल

--Advertisement--

चम्बा – भूषण गुरुंग

चम्बा मुख्यालय से करीब 6 किलोमीटर दूर एक थार गाड़ी सड़क से अनियंत्रित होकर रावी नदी किनारे जा रही। हादसा सरोल के पास पेश आया, जिसमें 2 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का उपचार मेडिकल कॉलेज चम्बा में किया जा रहा है।

news18

जानकारी के अनुसार यह हादसा बीती देर रात शुक्रवार को पेश आया। जैसे ही यह हादसा हुआ तो स्थानीय लोग तुरंत घटनास्थल की ओर भागे। वहीं पुलिस को भी सूचित किया। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची तथा कार सवारों को खाई से निकाले का कार्य शुरू किया गया।

जब टीम दुर्घटनाग्रस्त कार के पास पहुंची तो 2 युवकों को मृत अवस्था में पाया जबकि तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। पुलिस ने घटनास्थल से शवों व घायल युवक को निकाल कर अस्पताल पहुंचाया।

एसपी चम्बा अभिषेक यादव के बोल

एसपी चम्बा अभिषेक यादव ने घटना की पुष्टि की है। उन्‍होंने बताया कि एक थार गाड़ी (एचपी 48बीB-5775) दुर्घटनाग्रस्त हुई है, जिसमें तीन लोग सवार होकर तीसा की तरफ जा रहे थे। जैसे ही गाड़ी सरोल के पास पहुंची तो अचानक अनियंत्रित होकर रावी नदी के किनारे जा रही गरी।

हादसे के दौरान 2 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जिनकी पहचान दिव्यांशु (23) पुत्र संतोष कुमार निवासी गांव भगवानपुरा डाकघर सरोल तहसील व जिला चम्बा व सुरजीत जांदू (27) पुत्र कृष्ण कुमार निवासी वार्ड नंबर-7 तलवारा झील 5 हनुमानगढ़ राजस्थान के रूप में हुई है।

news18

वहीं एक युवक दिव्यम पुत्र अजय कुमार गांव डाकघर सरोल तहसील जिला चम्बा घायल हुआ है, जिसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस के अनुसार हादसा कैसे हुआ इस बारे छानबीन की जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

चंबा के बलोठ के 84 चला में बादल फटा, लोहे का पुल बहा; 50 श्रद्धालु सुरक्षित निकाले

चम्बा - भूषण गुरुंग भरमौर हलके के गैर-जनजातीय क्षेत्र की...

समाज शास्त्र शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 225 अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट

हमीरपुर 17 अगस्त - हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश राज्य चयन...

रैत में 12 पंचायतों के बीपीएल परिवारों से संवाद, केवल सिंह पठानियां ने दी फ्लैगशिप योजनाओं की जानकारी

प्रदेश सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं की जानकारी कार्यक्रमों में...

स्वतंत्रता दिवस पर पूर्व सैनिक राजीव को मिली ऑटोमेटिक व्हीलचेयर की सौगात

धर्मशाला, 17 अगस्त - हिमखबर डेस्क स्वतंत्रता दिवस के अवसर...