फर्जी दस्तावेजों से लिया 20 लाख का लोन, बैंक अधिकारी पर मिलीभगत का आरोप

--Advertisement--

शिमला, 21 जून – नितिश पठानियां 

राजधानी शिमला के एक बैंक में शातिरों ने फ़र्ज़ी दस्तावेज़ों के जरिये 20 लाख का लोन ले लिया। इस धोखाधड़ी में बैंक के अधिकारी की संलिप्तता का भी अंदेशा है।

पीड़ित व्यक्ति ने पुलिस थाना छोटा शिमला में इसे लेकर एफआईआर दर्ज करवाई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। फर्जी होम लोन के मामले से बैंक अधिकारी की कार्य प्रणाली भी सवालों के घेरे में आ गई है।

मामले के अनुसार ठियोग निवासी सुनील शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि विक्रम चंदेल ने फर्जी एग्रीमेंट, बिक्री विलेख और बंधक विलेख तैयार कर उसके नाम पर 20 लाख का होम लोन लिया है।

शिकायतकर्ता का आरोप है कि उसे यह भी पता चला है कि ऋण पत्रों में एग्रीमेंट, बिक्री विलेख और बंधक विलेख फर्जी है जिसमें विक्रम चंदेल को विक्रेता और मुझे खरीददार दिखाया गया है।

जबकि उसने न तो बिक्री विलेख में दिखाया गया फ्लैट विक्रम चंदेल से खरीदा है और न ही उसने बैंक से कोई ऋण लिया है।

पीड़ित ने बताया कि यह सारा फर्जीवाड़ा विक्रम चंदेल ने बैंक के तत्कालीन मैनेजर के साथ मिलीभगत कर किया है। ऐसे में उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए।

बहरहाल, शिमला पुलिस ने शिकायत के आधार पर 409, 420, 467, 468, 471, 120-बी आईपीसी के तहत केस दर्ज किया है और कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

चंबा के बलोठ के 84 चला में बादल फटा, लोहे का पुल बहा; 50 श्रद्धालु सुरक्षित निकाले

चम्बा - भूषण गुरुंग भरमौर हलके के गैर-जनजातीय क्षेत्र की...

समाज शास्त्र शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 225 अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट

हमीरपुर 17 अगस्त - हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश राज्य चयन...

रैत में 12 पंचायतों के बीपीएल परिवारों से संवाद, केवल सिंह पठानियां ने दी फ्लैगशिप योजनाओं की जानकारी

प्रदेश सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं की जानकारी कार्यक्रमों में...

स्वतंत्रता दिवस पर पूर्व सैनिक राजीव को मिली ऑटोमेटिक व्हीलचेयर की सौगात

धर्मशाला, 17 अगस्त - हिमखबर डेस्क स्वतंत्रता दिवस के अवसर...