हमीरपुर में कुल 4 नामांकन, अंतिम दिन 3 प्रत्याशियों ने भरे पर्चे

--Advertisement--

हमीरपुर, 21 जून – हिमखबर डेस्क

विधानसभा क्षेत्र 38-हमीरपुर के उपचुनाव की नामांकन प्रक्रिया के अंतिम दिन शुक्रवार को 3 उम्मीदवारों ने पर्चे भरे।
सबसे पहले, प्रदीप कुमार ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन पत्र दाखिल किया। इसके बाद भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा ने नामांकन पत्र भरा।

इस दौरान भारत निर्वाचन आयोग के सामान्य पर्यवेक्षक वरिष्ठ आईएएस अधिकारी चंद्रभूषण त्रिपाठी भी उपस्थित रहे। शुक्रवार को एक और निर्दलीय प्रत्याशी नंद लाल शर्मा ने सबसे आखिर में नामांकन पत्र दाखिल किया।

इस प्रकार, विधानसभा क्षेत्र 38-हमीरपुर के उपचुनाव के लिए कुल 4 उम्मीदवारों ने पर्चे भरे हैं। भाजपा के आशीष शर्मा ने 18 जून को नामांकन पत्र भरा था और अंतिम दिन शुक्रवार को प्रदीप कुमार, डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा और नंद लाल ने पर्चे दाखिल किए।

एसडीएम एवं विधानसभा क्षेत्र 38-हमीरपुर के निर्वाचन अधिकारी मनीष कुमार सोनी ने बताया कि नामांकन पत्रों की जांच सोमवार 24 जून को होगी तथा 26 जून तक नामांकन पत्र वापस लिए जा सकेंगे। उन्होंने बताया कि मतदान 10 जुलाई को सुबह 7 से सायं 6 बजे तक होगा। जबकि, मतगणना 13 जुलाई को होगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शाहपुर में Bachpan Play School में एडमिशन शुरू, अभिभावकों में उत्साह

शाहपुर - नितिश पठानियां   शाहपुर‌ क्षेत्र के प्रसिद्ध प्ले स्कूल...

हिमाचल में शूलिनी यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर की अश्लील चैट वायरल: छात्रों ने खोला मोर्चा

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सोलन में स्थित एक शूलिनी यूनिवर्सिटी एक...