कोर्ट परिसर में 10वाँ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आयोजित

--Advertisement--

कोर्ट परिसर में 10वाँ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आयोजित

मण्डी, 21 जून – अजय सूर्या

10वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आज शुक्रवार को कोर्ट परिसर में आयुष विभाग के सहयोग से एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ज़िला एवं सत्र न्यायधीश राजेश तोमर ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। कार्यक्रम में जिला एवं सत्र न्यायधीश मण्डी सहित अन्य न्यायधीशों व कोर्ट के कर्मचारियों ने योगाभ्यास किया।

इस अवसर पर राजेश तोमर ने कहा कि योग के माध्यम से हमारी समृद्ध परम्पराएं विश्व के समक्ष उजागर हुई हैं। उन्होंने कहा कि योग हमें शारीरिक एवं आत्मिक शांति प्रदान कर सुदृढ़ बनाता है। उन्होंने कहा कि हमें योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाना चाहिए। हमें अपनी परम्पराओं को संजोए रखना चाहिए।

उन्होंने कहा कि योग मनुष्य को ऊर्जावान बनाता है। नियमित योगाभ्यास से मनुष्य के जीवन में निखार आता है। उन्होंने कहा कि योग जीवन जीने का सटीक विज्ञान है और इसे हर व्यक्ति को रोजमर्रा के जीवन में शामिल करना चाहिए।

ये रहे उपस्थित

इस अवसर पर प्रिंसिपल जज फैमिली कोर्ट नितिन कुमार, अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश-1 अरविंद कुमार, अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश फास्ट ट्रैक कोर्ट (POCSO) शीतल शर्मा, सिनियर सिविल जज एवं सीजेएम सिद्धार्थ सरपाल, सचिव डीएलएसए विवेक कायस्थ, सिविल जज एवं जेएमएफसी-! तृतीय टीना मल्होत्रा व अन्य कर्मचारी शामिल रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...