राजा राज सिंह मंदिर देहरा का मेला हुआ संपन्न

--Advertisement--

रैत – अंशुल दीक्षित

उप मुख्य सचेतक विधानसभा केवल सिंह पठानिया ने नरेटी के देहरा में परंपरा उत्सव का शुभारंभ किया इस अवसर पर मुख्यातिथि विधायक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि महिला सशक्तिकरण के लिए वर्तमान सरकार कृतसंकल्प है तथा जो वायदे जनता से किए थे उनको चरणबद्व तरीके से पूरा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जन-सेवा ही हमारा एकमात्र लक्ष्य है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार 18 वर्ष से अधिक आयु की सभी पात्र महिलाओं को 18,000 प्रति वर्ष प्रदान कर रही है, ताकि वे स्वाभिमान के साथ जीवन-यापन कर अपने खर्र्चों के लिए अन्यों पर निर्भर न रहें। उन्होंने कहा कि पूर्व सरकार ने प्रदेश की आर्थिक स्थिति को खराब किया लेकिन अब वर्तमान कांग्रेस सरकार द्वारा प्रदेश में धीरे-धीरे अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाया जा रहा है।

विधायक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि शाहपुर विस क्षेत्र में भी विकास के नए आयाम स्थापित किए जा रहे हैं तथा मुख्यमंत्री के कुशल मार्गदर्शन में शाहपुर में करोड़ों के विकास कार्यों को अमलीजामा पहनाया जा रहा है। इस अवसर पर परंपरा उत्सव के आयोजन के लिए आयोजकों को बधाई देते हुए कहा कि ऐसे उत्सवों के आयोजन के माध्यम से लोक संस्कृति को जीवंत बनाए रखने में मदद मिलती है तथा युवा पीढ़ी भी अपनी संस्कृति से जुड़ाव महसूस करती है।

उन्होंने कहा कि लोक संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए सरकार की ओर से हरसंभव मदद लोक कलाकारों को प्रदान की जा रही है और विभिन्न स्तरों पर मेलों के आयोजन भी करवाया जा रहा है। इससे पहले कांगड़ा लोक साहित्य परिषद के संस्थापक डॉ गौतम व्यथित ने मुख्यातिथि का स्वागत करते हुए कहा कि विगत 50 वर्षों से परंपरा उत्सव का सफलतापूर्वक आयोजन किया जा रहा है।

इसके साथ ही कांगड़ा लोक साहित्य परिषद की ओर से लोक संस्कृति और साहित्य के संवर्धन के लिए कारगर कदम उठाए जा रहे हैं। इस अवसर पर कलाकरों ने लोक नृत्य तथा लोक संगीत प्रस्तुत कर खूब समां बांधा। मुख्यातिथि ने कार्यक्रम के आयोजन के लिए अपनी ऐच्छिक निधी से 21 हजार की राशि भी स्वीकृत की गई।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related