हिमाचल में अगले दो दिन बारिश का अलर्ट, इस दिन होगी मानसून की एंट्री; जानें मौसम का हाल

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां

हिमाचल के लोगों को अभी गर्मी से दो- चार होना पड़ेगा। लोगों को 2 दिनों तक राहत तो मिलेगी, लेकिन उसके बाद एक बार फिर तापमान में बढ़ोतरी होगी। आगामी 2 दिनों के लिए मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

इस दौरान प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में हल्की बारिश देखने को मिलेगी। इसके अलावा ऊपरी क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी भी देखने को मिलेगी। प्रदेश में 26 जून के बाद मानसून के दस्तक देने की संभावना है। इसके बाद संभवतः लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक सुरेंद्र पॉल ने बताया कि आगामी 2 दिनों तक प्रदेश में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है हालांकि इसके बाद एक बार फिर तापमान बढ़ेगा। अगले 2 दिनों तक बारिश से तापमान सामान्य होगा और लोगों को गर्मी से राहत मिल पाएगी। इससे पहले मानसून के 20 जून तक पहुंचने की उम्मीद थी लेकिन, मौसम में परिवर्तन के बाद मानसून के पहुंचने में देरी हो रही है।

फिर बढ़ेगा तापमान, मैदानी क्षेत्रों में हीट वेव

दो दिनों की बारिश के बाद एक बार फिर तापमान में बढ़ोतरी होगी। इस दौरान पंजाब के बॉर्डर के साथ लगते मैदानी जिलों ऊना, हमीरपुर, बिलासपुर, कांगड़ा के क्षेत्रों में हीट वेव भी देखने को मिल सकती है। प्रदेश के अधिकतर क्षेत्रों में एक बार फिर तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। इसके बाद संभवतः 26 जून के बाद प्रदेश में मानसून दस्तक देगा।इससे तापमान में भी गिरावट आएगी और लोगों को गर्मी से भी राहत मिल पाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पहले पत्नी की तेजधार हथियार से की हत्या, फिर खुद भी लगाई फांसी

चम्बा - भूषण गुरूंग  जिला चंबा के विकास खंड मैहला...

डिप्लोमा एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के पदों के साक्षात्कार 23 को

हिमखबर डेस्क  बद्दी की प्रसिद्ध कंपनी जूपिटर सोलर टैक प्राइवेट...