21 जून को हिमाचल में भाजपा विधानसभा स्तर पर करेगी योग दिवस कार्यक्रम

--Advertisement--

शिमला, 19 जून – नितिश पठानियां

21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाएगा। हिमाचल प्रदेश में भी भाजपा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को बड़े स्तर पर मनाने की तैयारी कर रही है। हिमाचल बीजेपी प्रदेश के सभी 68 विधानसभा क्षेत्रों में कम से कम चार स्थानों पर योग दिवस के कार्यक्रम करेगी।

इसमें बूथ स्तर से प्रदेश स्तर के कार्यकर्ता शामिल होंगे। इसके अलावा प्रदेश में भाजपा के सभी विधायकों और विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी रहे नेताओं को भी अपने निर्वाचन क्षेत्र में कार्यक्रम करने की जिम्मेदारी दी गई है।

हिमाचल भाजपा के उपाध्यक्ष संजीव कटवाल ने केंद्र में फिर एनडीए सरकार की वापसी के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वर्ष 2014 में नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री बनने के बाद योग को बढ़ावा देने के लिए काम किया।

उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र में 153 देशों के समर्थन के बाद 21 जून को योग दिवस मनाना तय हुआ। आगामी 21 जून को हिमाचल प्रदेश में भी बड़े स्तर पर योग दिवस मनाया जाएगा।

इसमें हिमाचल प्रदेश में बूथ स्तर से प्रदेश स्तर के भाजपा कार्यकर्ता शामिल होंगे। पार्टी की ओर से प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में कम से कम चार स्थानों पर योग दिवस के कार्यक्रम आयोजित किया जाना तय किया गया है।

वहीं मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की पत्नी को देहरा विधानसभा क्षेत्र से टिकट दिए जाने पर संजीव कटवाल ने निशाना साधते हुए कहा कि यह पहले मित्रों की सरकार थी लेकिन अब पति-पत्नी और मित्रों की सरकार हो गई है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने एक ही परिवार के लोगों को टिकट देकर कार्यकर्ता को खत्म कर दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रत्याशी पहले निर्दलीयों के रूप में जीते थे और अब भाजपा के टिकट से जीत हासिल करेंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मनचाहा वाहन नंबर बेच कमाए 100 करोड़ रुपए

 डिप्टी सीएम बोले, परिवहन विभाग ने वित्तीय प्रबंधन में...

ओएमएस ट्रायल के बाद शुरू होगी पठानकोट से बैजनाथ तक सीधी रेल

हिमखबर डेस्क पठानकोट-जोगिंद्रनगर रेल मार्ग पर 24 फरवरी को अंतिम...