पड़ोसी ने की थी घर में चोरी, 16 तोले सोने के गहने बरामद, दस घंटे में दबोच लिया चोर

--Advertisement--

मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस ने की कार्रवाई, 16 तोले सोने, नकदी की बरामद

नगरोटा सुरियाँ – निशा ठाकुर

जिला पुलिस नूरपुर के अन्तर्गत थाना ज्वाली के अधीन पुलिस चौकी नगरोटा सूरिया मे वार्ड नंबर दो में हुई चोरी के मामले में आरोपी को करीब 10 घंटे के भीतर ही पुलिस ने पकड़ लिया। आरोपी की पहचान विकास कुमार निवासी नगरोटा सूरियां के रूप में हुई है।

आरोपी व्यक्ति ने पड़ोसी के घर पर ही चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। आरोपी विकास कुमार अपने माता-पिता के साथ किराये के मकान में रहता है और मोबाइल की दुकान के साथ साथ आर्टिफिशियल गहनों की दुकान करता है। बीते रविवार को नगरोटा सूरियां के वार्ड दो निवासी शिव कुमार शर्मा के घर से करीब 20 तोले से अधिक सोना और नकदी करीब सात हजार रुपये उस समय चोरी हो गए।

नगरोटा सूरियां पुलिस चौकी प्रभारी अविंद्र कुमार और हवलदार विजय कुमार ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और सोमवार सुबह पुलिस ने शक के आधार पर विकास से पूछताछ शुरू की तो उससे 16 तोले से अधिक सोने के गहने जो कि उसने झाड़ियां में छिपा कर रखा थे, जिसे बरामद कर लिया। जबकि बाकी सोना और नकदी राशि भी बरामद करने को लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।

आरोपी विकास पुत्र सुरिन्द्र कुमार को आज माननीय अदालत में पेश किया जायेगा। इस अभियोग मे नियमानुसार आगामी कार्यवाही अमल मे लाई जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

गगल के 70 परिवारों को मुआवजे के साथ मिलेगा आरएंडआर का लाभ: केवल सिंह पठानियां

कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार से प्रभावित परिवारों को उनका हक...

हिमाचल में पहाड़ी दरकने से बड़ा हादसा, JCB ऑपरेटर की मौत; हेल्पर गंभीर

हिमाचल में पहाड़ी दरकने से JCB ऑपरेटर और हेल्पर...

हिमाचल के लिए गर्व का पल! दिल्ली में मिला राष्ट्रीय पुरस्कार, शिमला के इन अफसरों ने भी गाड़े झंडे

हिमाचल प्रदेश के पुलिस और होमगार्ड कर्मियों को राष्ट्रीय...