ऊना: गोल्ड लोन ब्रांच में बंदूक की नोक पर लूट का प्रयास, कर्मियों व ग्राहक से मारपीट, सायरन बजते ही भागे लुटेरे

--Advertisement--

ऊना – अमित शर्मा

लुटेरों के हौसले बुलंद हो चुके हैं और इसी के चलते ऊना शहर में हमीरपुर रोड पर स्थित एक गोल्ड लोन ब्रांच में लुटेरों ने बंदूक की नोक पर लूटपाट करने का प्रयास किया है।

जानकारी के अनुसार सुबह लगभग 9 बजे हुई इस वारदात के बाद हड़कंप मच गया। पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह ने भी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और पुलिस टीम को आवश्यक दिशानिर्देश दिए।

जानकारी के अनुसार ऊना शहर के हमीरपुर रोड पर स्थित एक गोल्ड लोन ब्रांच में सुबह हथियार से लैस लुटेरों ने लूटपाट का प्रयास किया। बाइक पर सवार होकर 4 युवक गोल्ड लोन ब्रांच को लूटने पहुंचे लेकिन ब्रांच में लगे सायरन बजने के बाद लुटेरे ब्रांच कर्मियों व महिला ग्राहक से मारपीट करने के बाद सभी के मोबाइल फोन लेकर फरार हो गए।

ब्रांच के कर्मचारी हरप्रीत सिंह ने बताया कि सोमवार सुबह ब्रांच कर्मी जब ब्रांच को खोलने लगे तो ब्रांच के बाहर पहले से खड़े 2 युवक कर्मियों के पास आए और गोल्ड लोन के बारे में पूछा। ब्रांच कर्मियों ने जैसे ही ब्रांच का गेट खोला तो उसी समय यह दोनों लोग ब्रांच के अंदर घुस आए और बंदूक की नोक पर ब्रांच कर्मियों सहित एक महिला ग्राहक से मारपीट की।

इसके बाद इनके 2 और साथी ब्रांच में घुसे और वो भी लूट का प्रयास करने लगे लेकिन गेट खुलने के बाद बायोमीट्रिक में कोड न लग पाने के कारण ब्रांच में लगा सायरन बज उठा और सभी आरोपी ब्रांच कर्मियों के साथ मारपीट कर उनके मोबाइल फोन लेकर मौके से फरार हो गए।

एसपी राकेश सिंह के बोल

एसपी राकेश सिंह ने कहा कि पुलिस ने मौका का निरीक्षण किया है और ब्रांच व आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। आरोपियों को जल्द ही पकड़कर जेल की सलाखों के पीछे भेजा जायेगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...