सिक्योरिटी गार्ड के 150 पदों के लिए 13 जून को होंगे साक्षात्कार

--Advertisement--

मंडी – अजय सूर्या

एसआईएस सिक्योरिटी जिला बिलासपुर हि. प्र. द्वारा सिक्योरिटी गार्ड के 150 पद अधिसूचित किए हैं। इन पदों के लिए साक्षात्कार आगामी 13 जून को उप- रोज़गार कार्यालय जोगिंदर नगर में प्रातः 10:30 बजे से लिया जाएगा।

इस बारे जानकारी देते हुए प्रभारी उप-रोज़गार कार्यालय जोगिंदर नगर सुमित ने बताया कि सिक्योरिटी गार्ड के इन पदों के लिए इच्छुक आवेदक निर्धारित तिथि व स्थान पर उपस्थित होकर साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं।

उन्होंने बताया कि सिक्योरिटी गार्ड के इन पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता दसवीं रखी गई है। आवेदक की न्यूनतम लम्बाई 168 से.मी., वजन 55 किलोग्राम एवं आयु 19 से 40 वर्ष निर्धारित है।

चयनित होने के उपरांत आवेदक को 8 घण्टे के प्रतिमाह 15 हजार से 16 हजार रूपये वेतन दिया जायेगा। जबकि 12 घण्टे का प्रतिमाह 17 हज़ार से 22 हज़ार रूपये वेतन दिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि इच्छुक आवेदक अपने मूल शैक्षणिक प्रमाण पत्रों व अन्य प्रमाणपत्रों के साथ पासपोर्ट साइज के दो फोटोग्राफ सहित उप रोज़गार कार्यालय जोगिंदर नगर में 13 जून को प्रातः 10:30 बजे से नियोक्ता के समक्ष साक्षात्कार में शामिल हो सकते हैं।

साथ ही उन्होंने बताया कि इच्छुक आवेदक ऑनलाइन माध्यम से https://eemis.hp.nic.in पर जाकर Candidate Login से भी आवेदन करें। साक्षात्कार में भाग लेने पर किसी भी प्रकार का दैनिक व यात्रा भता नहीं दिया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शिमला में ऑल्टो कार और टैंकर की भीषण टक्कर, 2 पुलिस जवानों की मौत

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के जिला शिमला में रविवार रात...

शाहपुर: चंबी में HRTC बस से 20.74 ग्राम चिट्टा बरामद, दो युवक गिरफ्तार

शाहपुर - नितिश पठानियां पुलिस जिला कांगड़ा की सीआईए टीम...

खौफनाक वारदात, पति ने मामूली विवाद में पत्नी को चाकू से गोदा; 4 बच्चों के सिर से उठा मां का साया

सोलन - रजनीश ठाकुर औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के जुड्डी कलां...

धर्मशाला जेल में हिंसक झड़प से मचा हड़कंप, कैदियों और स्टाफ समेत 8 घायल

हिमखबर डेस्क लाला लाजपतराय जिला मुक्त एवं सुधार गृह कांगड़ा...