मुख्यमंत्री के गृह जिला की कमान संभालेंगे राष्ट्रपति पुलिस मेडल से सम्मानित IPS भगत सिंह ठाकुर

--Advertisement--

मंडी, 10 जून – अजय सूर्या

2015 बैच के तेज तर्रार आईपीएस अधिकारी भगत सिंह ठाकुर (IPS BS Thakur)अब मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह जिला की कमान संभालेंगे। सीएम के गृह जिला हमीरपुर में भगत सिंह ठाकुर बतौर पुलिस अधीक्षक अपनी सेवाएं देंगे।

आज थर्ड बटालियन पंडोह 9 में उनके सम्मान के लिए विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस विदाई समारोह के दौरान थर्ड बटालियन पंडोह के पुलिस कर्मियों द्वारा उन्हें सम्मानित कर सलामी दी गई। विदाई समारोह के दौरान आईपीएस अधिकारी भगत सिंह ठाकुर ने अपने अनुभवों को भी साझा किया। इस दौरान भगत सिंह ठाकुर भावुक भी नजर आए।

उन्होंने कहा कि थर्ड बटालियन में बतौर कमांडेट अपनी सेवाएं देते हुए बटालियन के कर्मियो व जनता का उन्हें भरपूर प्यार और सहयोग मिला। इस मौके पर भगत सिंह ठाकुर ने हमीरपुर जिला की कमान सौंपने के लिए प्रदेश सरकार का धन्यवाद भी किया। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग में सेवाएं देते हुए उनका लंबा अनुभव रहा है और इस अनुभव के साथ वे हमीरपुर जिला की जनता की सेवाएं करने की कोशिश करेंगे।

विदाई समारोह के दौरान थर्ड बटालियन पंडोह  के कर्मियों व जनता ने भगत सिंह ठाकुर के उत्कृष्ट कार्यकाल की तारीफ की। थर्ड बटालियन कर्मियों ने कहा कि बटालियन में अपने कार्यकाल के दौरान भगत सिंह ठाकुर ने यहां पर मूलभूत सुविधाएं बेहतर करने के साथ-साथ खेलों व स्वास्थ्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य किया है।

बता दें कि आईपीएस अधिकारी भगत सिंह ठाकुर ने ढेड़ वर्ष तक बतौर कमाडेंट मंडी जिला के पंडोह में अपनी सेवाएं दी। भगत सिंह ठाकुर 2015 के आईपीएस अधिकारी हैं और इससे पहले भी कई पदों पर अपनी सवाएं दे चुके हैं। इन्हें राष्ट्रपति पुलिस मेडल से भी सम्मानित किया जा चुका है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

डलहौजी विधायक डी.एस. ठाकुर की माता का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

डलहौजी विधायक डी.एस. ठाकुर की माता का निधन, क्षेत्र...

सीएम के सलाहकार के बेटे पर हमला करने वाला मास्टरमाइंड गिरफ्तार, जानें कैसे रची थी साजिश?

हिमखबर डेस्क  शिमला पुलिस ने मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार नरेश...

कांगड़ा में सनसनी! ननिहाल आए 10वीं के छात्र की संदिग्ध हालात में मौत, परिजनों में मचा कोहराम

हिमखबर डेस्क  हिमाचल के कांगड़ा जिले के पुलिस थाना रैहन...

विधानसभा में उठा मुद्दा, अब स्पा सेंटरों के लिए ”नए नियम”, उद्योग मंत्री का बड़ा ऐलान

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश सरकार जल्द ही राज्य में संचालित...