कंगना रणौत मामले पर आया प्रतिभा सिंह का बयान, बोलीं- एक महिला पर हाथ उठाना दुर्भाग्यपूर्ण

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां

अखिल भारतीय कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक से पहले हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने भाजपा की नवनिर्वाचित सांसद कंगना रणौत को सीआईएसएफ कांस्टेबल द्वारा थप्पड़ मारने के मामले पर कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि एक महिला पर इस तरह हाथ उठाया गया। जांच की जा रही है, देखते हैं क्या होता है।

प्रतिभा ने कहा कि बैठक में शामिल होने पर ही पता चलेगा कि वे क्या प्रस्ताव रख रहे हैं और क्या चर्चा हो रही है। राज्य में पार्टी के प्रदर्शन पर उन्होंने कहा कि इस पर विचार-विमर्श करने की जरूरत है। हम इस पर विचार करेंगे। हम देखेंगे कि इसके क्या कारण थे।

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुखविंद्र सिंह सुक्खू और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह आज नई दिल्ली में पार्टी हाईकमान को हिमाचल में हुए लोकसभा चुनाव और विधानसभा उपचुनाव को लेकर रिपोर्ट सौंपेंगे। प्रदेश में चार विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव जीतकर सरकार को और स्थिर करने में कामयाब हुई कांग्रेस लोकसभा की चारों सीटें हार गईं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...