स्पीति की जनप्रतिनिधि बोलीं- कंगना का जारी रहेगा विरोध, पत्थरबाजी और दुर्व्यवहार का आरोप गलत

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

स्पीति में पत्थरबाजी कर भाजपा कार्यकर्ताओं को चोट पहुंचाने के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर की ओर से लगाए गए आरोप निराधार और सरासर गलत हैं। यह बात स्पीति के महिला जनप्रतिनिधियों ने मंगलवार को जारी बयान में कही।

काजा पंचायत की प्रधान सोनम डोलमा, बीडीसी सदस्य दिकित, पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष अगमों और पूर्व जिला परिषद सदस्य पूनम ने बताया कि भाजपा प्रत्याशी कंगना रणौत के खिलाफ स्थानीय लोगों के साथ मिलकर शांतिपूर्वक और प्रशासन से अनुमति लेकर विरोध प्रदर्शन करे रहे थे।

पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर झूठ बोलकर लोगों को गुमराह कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि स्पीति के लोगों ने सभी नियमों का पालन किया है, कोई पत्थरबाजी और दुर्व्यवहार नहीं किया गया है।

भाजपा प्रत्याशी रवि ठाकुर पहले कंगना की ओर से दलाईलामा पर की गई अभद्र टिप्पणी को लेकर स्पीति के लोगों से कोर्ट केस करने की बात कर रहे थे, लेकिन आज ऐसा क्या हो गया है कि उनका साथ दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि कंगना रणौत के खिलाफ आगे भी विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

देहरा में स्विफ्ट कार और बुलेट की आमने-सामने टक्कर, युवक-युवती घायल

हिमखबर डेस्क  मुबारकपुर-रानीताल राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-503) पर देहरा से कांगड़ा...

मौत को मात! ”खूनी नहर” में गिरे युवक को पूर्व प्रधान ने जान पर खेलकर बचाया, जाबांजी का वीडियो वायरल

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला अंतर्गत बल्ह क्षेत्र...

हिमाचल में बसेंगे 3 नए स्मार्ट शहर, साइबर मित्रों की होगी भर्ती; जानें CM सुक्खू के बजट की बड़ी घोषणाएं

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा...