7 दिन, 450KM साइकिल चलाकर दुनियां के सबसे ऊंचे पोलिंग स्टेशन पहुंचे 2 दोस्तों का अनोखा संदेश

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां

हिमाचल प्रदेश में लोकसभा और उपचुनाव के लिए 1 जून को वोटिंग होगी। इसी के चलते मंडी जिले के साइकिलिस्ट जसप्रीत पॉल और उनके साथी क्षितिज ने मतदान जागरूकता का संदेश दिया। ये दोनों साइकिलिस्ट शिमला से काजा तक साइकिल पर निकले और दुनिया के सबसे ऊंचे पोलिंग स्टेशन पर जाकर मतदान जागरूकता का संदेश दिया।

जसप्रीत ने दुनिया के सबसे ऊंचे पोलिंग स्टेशन टशीगंग में पहुंचकर कहा कि 1 जून को आप अपना मत डाल कर आएंगे तो मुझे आर्शीवाद मिल जाएगा। आपका मत ही मेरा आर्शीवाद बनेगा। ये बात निर्वाचन आयोग के स्टेट आइकन जसप्रीत पॉल ने टशीगंग के मतदाताओं से कही है।

दरअसल, हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति जिले के काजा में समुद्र तल से 15 हजार 256 फीट की उंचाई पर विश्व के सबसे उंचा मतदान केंद्र टशीगंग गै पहुंचे जसप्रीत ने कहा कि मेरे लिए ये गर्व की बात है कि लोगों को जागरूक करने के लिए मैं टशीगंग आया हूं। रास्ते में तीन जिलों में हजारों लोगों से मिल कर मतदान की अपील की।

जानकारी के अनुसार, जसप्रीत पॉल पिछले कुछ साल से साइकिलिंग कर रहे हैं, लेकिन क्षितिज ठाकुर ने पहली बार इतना लंबा सफर साइकिल पर किया। जसप्रीत पॉल मंडी जिला से संबध रखते है और सिंतबर 2020 से प्रोफेशनली साइकिल चला रहे हैं।

क्षितिज ठाकुर शिमला के रहने वाले है और इन्फोसिस में जॉब कर रहे हैं। वह पहले शौकिया तौर पर ही साइकिल चलाते थे, लेकिन कभी लंबा सफर साइकिल से नहीं किया।

बता दे जसप्रीत पॉल ने अभी हाल ही में अगस्त माह में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत मिशन मनाली से कारगिल तक का सफर जांस्कर घाटी से होते हुए सात दिन में पूरा किया था।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

रैत में शिक्षा और विकास को नई दिशा, डे-बोर्डिंग स्कूल का शिलान्यास जल्द

रैत में 25 करोड़ के विभिन्न कार्य प्रगति पर...

कुलदीप सिंह पठानियां ने किया ई-कार्ट सेवा का उद्घाटन, जनसुविधा को मिलेगा बढ़ावा

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने नगर परिषद द्वारा...

चंबा में बड़ा ऐलान: अक्टूबर 2026 तक शुरू होगा चंबा-चुवाड़ी सुरंग निर्माण

चंबा में विधानसभा अध्यक्ष ने किया नगर परिषद चंबा...