हिमाचल प्रदेश की बेटी बलजीत कौर ने दूसरी बार की माउंट एवरेस्ट की चढ़ाई, कभी उड़ी थी मौत की खबर

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

हिमाचल प्रदेश की बेटी बलजीत कौर ने एक और उपलब्धि हासिल की है. बलजीत ने एक बार फिर से दुनियां की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट को फतेह किया है. बलजीत कौर ने खुद सोशल मीडिया के जरिये यह जानकारी दी है. बता दें कि इससे पहले भी बलजीत कौर माउंट एवरेस्ट की चढ़ाई कर चुकी हैं.

news18

सोशल मीडिया पर बलजीत कौर ने इस एक्पीडिशन के सफल होने पर जश्न की तस्वीरें सांझा की. इस दौरान बलजीत ने लिखा, आप सभी के प्यार और दुआओं के चलते मैंने दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट की चढ़ाई पूरी की है.

news18

बलजीत कौर ने बताया कि 19 मई को सुबह तीन बजे के करीब हम इस चोटी पर पहुंचे थे. चढ़ाई के बाद अब मैं सफलतापूर्वक बेस कैंप पर पहुंच गई हूं. आप सभी की सपोर्ट के लिए आभार.

news18

इसके बाद बलजीत ने बेस कैंप पर जश्न की तस्वीरें सांझा की, जिसमें वह केक काटने और गले में हार डाले हुए दिख रही हैं. इससे पहले, बीते सप्ताह 9 मई को बलजीत ने नेपाल की चर्चित चोटी लोबुशे की सफलतापूर्वक चढ़ाई की थी.

news18

बलजीत कौर हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के ममलीग से हैं. उनके पिता एचआरटीसी में चालक रहे हैं. बलजीत कौर के नाम कई उपलब्धियां हैं. उन्होंने एक महीने के अंदर साल 2022 में लगातार पांच चोटियों की चढ़ाई की थी. ऐसा करने वाली वह भारत की पहली महिला बनीं थी.

news18

उन्होंने एक माह में आठ हजार मीटर से ऊंची पांच चोटियां फतेह किया था. इनमें माउंट अनपूर्णा, माउंट कंचनजंगा, माउंट एवरेस्ट, माउंट लोतसे, माउंट मकालू शामिल हैं.

news18

बता दें कि बीते साल वो नेपाल में ही एक एक्पीडिशन के दौरान लापता हो गई थी. इस दौरान उनकी मौत की भी खबर उड़ी थी. हालांकि, बाद में बलजीत सकुशल स्वदेश लौटी थीं.

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल पुलिस ने हिरासत में लिए दिल्ली पुलिस के 10 जवान, अवैध गिरफ्तारी को लेकर कार्रवाई

हिमखबर डेस्क  शिमला जिले के रोहड़ू क्षेत्र से तीन युवा...

महिला की मौत मामले ने पकड़ा तूल, CBI जांच की मांग को लेकर सड़कों पर उतरा जनसैलाब

हिमखबर डेस्क  मंडी जिला के कोटली क्षेत्र की नीलम की...

गश्त पर निकले वन मित्र पर जानलेवा हमला, आरोपियों ने जान से मारने की दी धमकी

चम्बा - भूषण गुरूंग  चम्बा जिले के चुराह वनमंडल की...

साहब! तलाक के बाद भी नहीं छोड़ा पीछा…पूर्व पति कर रहा टॉर्चर; महिला टीचर ने दर्ज करवाया केस

हिमखबर डेस्क  वैवाहिक बंधन टूटने और कानूनी तौर पर तलाक...