चुनावों के बाद दिखाई नहीं देते नरेंद्र मोदी, तो फिर लोग विकास किससे करवाएंगे – पठानियां

--Advertisement--

शाहपुर – नितिश पठानियां

विधायक एवं उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि आनंद शर्मा का कांगड़ा-चंबा के विकास में काफी योगदान है। उन्होंने केंद्र में मंत्री रहते पूरे हिमाचल प्रदेश में बड़े संस्थान लाकर दिए है, इसलिए उन्हें संसद चुन कर  भेजिये। ये बात कांगड़ा चंबा काँग्रेस प्रत्याशी आनंद शर्मा के पक्ष में विधायक एवं उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानियां ने पंचायत सुधेड़ के धार, गोरखा समुदाय, धार चचरोट, बटाड़ लाहड़, हार, शिवनगर, लांजनी, नरघोटा में नुक्कड़ जनसभाएं करके जनता के बीच जा कर कही।

उन्होंने कहा कि वह हिमाचल की आवाज बनेंगे और अग्निवीर योजना को बंद कराने के साथ ही विकास की नई गाथा लिखेंगे। इसके साथ ही उन्होंने विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि आपदा के समय पूरी भारतीय जनता पार्टी राजनीति करती रही है।

विधायक पठानियां ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री और गृह मंत्री के साथ ही बीजेपी सांसद आपदा प्रभावितों के साथ खड़े नहीं हुए। उन्होंने राहत के नाम पर एक रुपया हिमाचल को नहीं दिया, जबकि 551 लोगों की मौत हुई थी और 22 हजार परिवार बेघर हुए थे।

कांग्रेस पार्टी के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू एवं कांग्रेस मंडी संसदीय क्षेत्र सासंद प्रतिभा सिंह ने प्रधानमंत्री, गृह मंत्री और केंद्रीय नेताओं से मुलाकात कर विशेष राहत पैकेज मांगा गया, लेकिन किसी का दिल नहीं पसीजा। राष्ट्रीय आपदा घोषित किए जाने के प्रस्ताव का हिमाचल के बीजेपी विधायकों ने विधानसभा में विरोध किया।

पठानियां ने कहा कि देश में कांग्रेस 70 वर्ष रही है। कांग्रेस ने किस महिला का मंगलसूत्र छीना है? पठानियां ने कहा कि उन्हें एक महिला की सूची बताए? उन्होंने पीएम पर तंज कसते हुए कहा कि उन्हें मंगलसूत्र का बड़ा ज्ञान हो गया है। उन्होंने कहा कि देश की महिलाएं विवेक रखती हैं, वे इस बहकावे में नहीं जातीं।

पठानियां ने कहा कि चीन हमले के दौरान इंदिरा गांधी ने अपना संपूर्ण सोना देश को दिया था। उन्होंने कहा कि पीएम को इस प्रकार की बातें करना शोभा नहीं देता। राजनीतिक संवाद में इतनी कटुता लाना उचित नहीं हैं। लोकसभा चुनावों के लिए भाजपा नेता और प्रत्याशी नरेंद्र मोदी को मत देने का आह्वान कर रहे हैं जबकि, ये बात उनकी समझ से परे है कि नरेंद्र मोदी देश के हर एक विधानसभा क्षेत्र में जाकर विकास करवाएंगे। चुनावों के बाद तो नरेंद्र मोदी दिखाई ही नहीं देंगे तो लोग फिर विकास किससे करवाएंगे?

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल पुलिस ने हिरासत में लिए दिल्ली पुलिस के 10 जवान, अवैध गिरफ्तारी को लेकर कार्रवाई

हिमखबर डेस्क  शिमला जिले के रोहड़ू क्षेत्र से तीन युवा...

महिला की मौत मामले ने पकड़ा तूल, CBI जांच की मांग को लेकर सड़कों पर उतरा जनसैलाब

हिमखबर डेस्क  मंडी जिला के कोटली क्षेत्र की नीलम की...

गश्त पर निकले वन मित्र पर जानलेवा हमला, आरोपियों ने जान से मारने की दी धमकी

चम्बा - भूषण गुरूंग  चम्बा जिले के चुराह वनमंडल की...

साहब! तलाक के बाद भी नहीं छोड़ा पीछा…पूर्व पति कर रहा टॉर्चर; महिला टीचर ने दर्ज करवाया केस

हिमखबर डेस्क  वैवाहिक बंधन टूटने और कानूनी तौर पर तलाक...