कंपनी प्रबंधन से मिले पूर्व वन मंत्री ठाकुर सिंह भरमोरी, मार्ग को जल्द बहाल करने के दिए निर्देश

--Advertisement--

भरमौर/चम्बा – भूषण गुरुंग

भरमौर क्षेत्र लोक निर्माण विभाग के सड़क मार्ग खड़ामुख होली गरोला के समीप स्थित है पिछले एक महीने से बंद पड़ा हुआ है। उस मार्ग से लोगों की काफी आवाजाही है। लोग पैदल ही उस मार्ग से यात्रा कर रहे हैं।

वहां के स्कूली बच्चे भी उसी रास्ते से पैदल स्कूल को आते जाते हैं। जिस कारण स्कूली बच्चों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण लोगों ने बताया कि कंपनी के ब्लास्ट करने से लोगों के घरों में दरारें आ गई है। वहां पैदल यात्रियों को भी काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय लोगों व स्कूली बच्चों की समस्याओं को मध्य नजर रखते हुए पूर्व वन मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी जेएसडब्ल्यू कंपनी प्रबंधन से मिले और लोगों की समस्याओं को जल्द सुलझाने का आग्रह किया। उन्होंने कंपनी प्रबंधन से उस मार्ग को जल्द से जल्द बहाल करने के निर्देश दिए।

भरमोरी ने कहा कि कंपनी के ब्लास्ट से लोगों के घरों में दरारें आ रही है, जिससे लोग काफी डरे हुए हैं और स्कूली बच्चों की आवाजाही में भी काफी दिक्कतें आ रही है। उन्होंने कंपनी प्रबंधन से उस मार्ग को जल्द से जल्द बहाल करने के निर्देश दिए।

ये रहे उपस्थित

इस मौके पर उनके साथ पंचायत समिति सदस्य गरोला उल्लांसा, पवन शर्मा व संबंधित पंचायत के प्रधान और उप प्रधान व गणमान्य लोग मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल पुलिस ने हिरासत में लिए दिल्ली पुलिस के 10 जवान, अवैध गिरफ्तारी को लेकर कार्रवाई

हिमखबर डेस्क  शिमला जिले के रोहड़ू क्षेत्र से तीन युवा...

महिला की मौत मामले ने पकड़ा तूल, CBI जांच की मांग को लेकर सड़कों पर उतरा जनसैलाब

हिमखबर डेस्क  मंडी जिला के कोटली क्षेत्र की नीलम की...

गश्त पर निकले वन मित्र पर जानलेवा हमला, आरोपियों ने जान से मारने की दी धमकी

चम्बा - भूषण गुरूंग  चम्बा जिले के चुराह वनमंडल की...

साहब! तलाक के बाद भी नहीं छोड़ा पीछा…पूर्व पति कर रहा टॉर्चर; महिला टीचर ने दर्ज करवाया केस

हिमखबर डेस्क  वैवाहिक बंधन टूटने और कानूनी तौर पर तलाक...