रहस्यमयी परिस्थितियों में घर से लापता युवक का जंगल में मिला कंकाल, जांच में जुटी पुलिस

--Advertisement--

8 अप्रैल को लापता हुआ था युवक, सूचना मिलते ही एसएचओ अम्ब गौरव भारद्वाज की अगुवाई में पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर नर कंकाल के अवशेषों को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल की शुरू।

ऊना – अमित शर्मा

ऊना जिला के उपमंडल अम्ब के तहत ग्राम पंचायत मन्दोली के अधीन गांव मथेहड़ के जंगल में एक नर कंकाल मिला है। प्राप्त जानकारी अनुसार ग्राम पंचायत मन्दोली के अधीन वार्ड नम्बर-1 क्षेत्र के घने जंगल के निकल रहे एक गहरे नाले में चल रहे पानी में यह नर कंकाल बरामद हुआ है।

सुबह के समय जब एक व्यक्ति पशुओं के लिए चारा आदि लेने के लिए उक्त नाले से होकर गुजर रहा था, तो वह मौके पर पड़े नर कंकाल को देखकर घबरा गया और उसने इसकी सूचना पंचायत प्रतिनिधियों को दी। इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। सूचना मिलने पर एसएचओ अम्ब गौरव भारद्वाज की अगुवाई में पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर नर कंकाल के अवशेषों को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी।

एसएचओ के बोल

एसएचओ अम्ब गौरव भारद्वाज ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि ये नर कंकाल एक युवक का पाया गया है। जिसकी शिनाख्त अमित कुमार (24) पुत्र स्वर्गीय बिहारी लाल निवासी वार्ड नम्बर-3, गांव अम्बा दा पद्दर (लोहारा लोअर) के रूप में हुई है। मृतक की माता संगीता देवी ने उसके पहने हुए कपड़ों से की है। पुलिस ने नर कंकाल के अवशेषों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया है।

8 अप्रैल को लापता हुआ था युवक

परिजनों के अनुसार अमित कुमार गत 8 अप्रैल को घर से रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता हो गया था। तलाश करने पर जब वह नहीं मिला, तो 13 अप्रैल को पुलिस थाना अम्ब में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई गई थी। परिजनों के अनुसार अमित बचपन से ही मानसिक रूप से परेशान था।

परिजनों ने बताया कि वह अक्सर क्षेत्र में आयोजित होने वाले भंडारों में चला जाता था और वापस घर आ जाता था। कयास लगाए जा रहे हैं कि वह इस क्षेत्र में आ गया होगा और ढांक से नीचे नाले में गिर कर मौत का शिकार हो गया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मैं भ्रष्ट नहीं, मुझे घर से घसीट कर जेल में डाला गया, पर अंत में अन्याय की हार हुई: केजरीवाल

दिल्ली  - नवीन चौहान  आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक...

शराब घोटाले में अरविंद केजरीवाल, सिसोदिया सहित 23 बरी, फैसले के बाद रो पड़े आप संयोजक

दिल्ली  - नवीन चौहान  दिल्ली के जिस बहुचर्चित शराब घोटाले के...

महिला अधिकारी ओशिन शर्मा के प्रमोशनल वीडियो की जांच शुरू, सोशल मीडिया से हटाई पोस्ट

हिमखबर डेस्क राजधानी शिमला में तैनात एक महिला प्रशासनिक अधिकारी...

हिमाचल के इस जिले में बदल गई होली के अवकाश की तारीख, डीसी ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के कई उपमंडलों...