मनाली हत्या मामले में खुलासा, झगड़े के बाद मोबाइल चार्जर की केबल से घोंटा था युवती का गला

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

मनाली शहर के निजी होटल में युवती की हत्या की वजह दोनों में झगड़ा रही है। हत्याकांड की जांच में इसका खुलासा हुआ है। अब तक की पुलिस जांच में पता चला है कि 14 मई की रात दोनों में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। दोनों में हाथापाई हुई और युवक ने मोबाइल चार्जर की केबल से गला घोंटकर उसे मौत के घाट उतार दिया।

15 मई को मनाली के गोंपा रोड स्थित निजी होटल में भोपाल की युवती की हत्या कर दी गई थी। युवती के दोस्त विनोद ठाकुर निवासी पलवट, हरियाणा ने उसे मौत के घाट उतारा। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि हत्या से पहले युवक और युवती में झगड़ा हुआ था। हत्या 14 मई की रात को हुई।

15 मई को आरोपी युवक ने बाजार से बैग खरीदा और शव उसमें डाल दिया। इसके बाद इसी दिन वह युवती के शव को मनाली से बाहर लेकर जाने की फिराक में था, लेकिन पुलिस ने उसे दबोच लिया।

डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने बताया कि पुलिस मामले की गहन छानबीन कर रही है। मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही चल सकेगा। एक-दो दिन में पोस्टमार्टम रिपोर्ट पहुंचने की संभावना है।

14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा आरोपी

युवती की हत्या के आरोप में गिरफ्तार युवक विनोद को सोमवार को अदालत में पेश किया गया। अदालत से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में रखने के आदेश जारी किए हैं। आरोपी चार दिन की पुलिस रिमांड में चल रहा था।

रिमांड के दौरान पुलिस ने आरोपी से पूछताछ के बाद युवती का मोबाइल फोन बरामद किया था। उसे आरोपी ने रांगड़ी के समीप नदी किनारे फेंक दिया था। जहां से बैग खरीदा, उस दुकान की भी पहचान की गई। डीएसपी केडी शर्मा ने बताया कि आरोपी को 14 दिन तक न्यायिक हिरासत में रखने के आदेश हुए हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल पुलिस ने हिरासत में लिए दिल्ली पुलिस के 10 जवान, अवैध गिरफ्तारी को लेकर कार्रवाई

हिमखबर डेस्क  शिमला जिले के रोहड़ू क्षेत्र से तीन युवा...

महिला की मौत मामले ने पकड़ा तूल, CBI जांच की मांग को लेकर सड़कों पर उतरा जनसैलाब

हिमखबर डेस्क  मंडी जिला के कोटली क्षेत्र की नीलम की...

गश्त पर निकले वन मित्र पर जानलेवा हमला, आरोपियों ने जान से मारने की दी धमकी

चम्बा - भूषण गुरूंग  चम्बा जिले के चुराह वनमंडल की...

साहब! तलाक के बाद भी नहीं छोड़ा पीछा…पूर्व पति कर रहा टॉर्चर; महिला टीचर ने दर्ज करवाया केस

हिमखबर डेस्क  वैवाहिक बंधन टूटने और कानूनी तौर पर तलाक...