पालमपुर के टैक्सी चालक की बेटी भारतीय सेना में बनी लेफ्टिनेंट, यहां सेवाएं देंगी

--Advertisement--

पालमपुर – बर्फू

हर पिता का सपना होता है कि उसकी संतान उसका नाम रौशन करे। समाज में ऐसा काम करे कि हर कोई उसकी संतान के उदाहरण दे। कुछ ऐसा ही कर दिया है काजल कपूर ने।

हिमाचल प्रदेश की यह बेटी सेना में नर्सिंग लेफ्टिनेंट बन गई है। बेटी की इस कामयाबी की पूरे इलाके में चर्चा है। चर्चा हो भी क्यों ना, क्योंकि पिता टैक्सी चलाते हैं।

जानकारी के अनुसार, हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के पालमपुर के चंद्रोपा गांव की बेटी काजल कपूर ने एसएसपी मिलिट्री नर्सिंग सर्विस की परीक्षा पास कर ली है और काजल का चयन सेना में बतौर लेफ्टिनेंट हुआ है।

काजल के पिता धीरज कपूर पालमपुर में टैक्सी ड्राइवर चलाते हैं और इसी से परिवार की आमदनी होती है। काजल की मां संतोष कपूर गृहिणी हैं। वहीं, काजल की एक छोटी बहन भी है, जो प्लस-टू में पढ़ती है।

Himachal Pradesh, Indian Army Jobs

काजल कपूर ने दसवीं की पढ़ाई पट्टी के विजन पब्लिक स्कूल और जमा दो की पढ़ाई राजपुर के सरकारी स्कूल से की।इसके बाद काजल ने शिमला के बैली नर्सिंग कॉलेज में नर्सिंग की पढ़ाई की। अब काजल कपूर ने भारतीय सेना में शॉर्ट सर्विस कमीशन परीक्षा में सफलता हासिल की है।

छोटे से गांव की बेटी काजल इस परीक्षा को पास करके मिलिट्री ऑफिसर बन गई हैं। काजल कपूर 2 जून, 2024 से कमांड अस्पताल कोलकता में लेफ्टिनेंट के पद पर सेवाएं देंगी। काजल की इस उपलब्धि से उनके परिवार के साथ-साथ पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

काजल के परिजनों का कहना कि काजल ने अपने सपने को पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत की है। मेहनत के दम पर ही उसने आज इतनी बड़ी सफलता हासिल की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शाहपुर में Bachpan Play School में एडमिशन शुरू, अभिभावकों में उत्साह

शाहपुर - नितिश पठानियां   शाहपुर‌ क्षेत्र के प्रसिद्ध प्ले स्कूल...

हिमाचल में शूलिनी यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर की अश्लील चैट वायरल: छात्रों ने खोला मोर्चा

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सोलन में स्थित एक शूलिनी यूनिवर्सिटी एक...